एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर बेन,पालना नहीं की तो होगी सख्त कार्रवाई


झालावाड़.पर्यावरणए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 12 अगस्त 2021 को जारी अधिसूचना के अनुसार 1 जुलाई 2022 से चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम इंपोर्ट, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री व उपयोग पर रोक रहेगी। बेन को लेकर समीक्षा बैठक जिला कलक्टर डॉ.भारती दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कुमार जेलिया ने बताया कि सभी उत्पादनकर्ता स्टॉकिस्ट,रिटेलर्स, दुकानदार ई-कॉमर्स वाले, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, माल, बाजार शापिंग सेंटर, सिनेमा हॉल, पर्यटन स्थल, स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन व अन्य संस्थानों व जनसामान्य समय सीमा के अनुसार चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम का उत्पादन स्टॉकिंग, बिक्री व उपयोग बंद कर देंवे।30 जून तक इनकी शून्य इनवेंटरी सुनिश्चित करें अन्यथा उन पर 1 जुलाई 2022 से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


इन पर लगाया प्रतिबंध-
पर्यावरण मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार प्लास्टिक की डंडिया, झंडे, केंडी स्टिक, आइस्क्रीम की डंडिया, पॉलिस्टराइरिन, थर्माकॉल के सजावटी सामान,प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच,चाकू,स्ट्रॉ, ट्रे जैसे कटलरी आइटम्स मिठाई के डिब्बों व इन्विटेशन कार्ड को पैक करने वाली फिल्म, 100 माइकॉन से कम मोटाई की प्लास्टिक पीवीसी बैनर पर प्रतिबंध लगाया गया है। दीक्षित ने सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्देश् दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के संबंध में जन जागरुकता अभियान चलाएं, नगर पालिकाओं के कचरा संग्रहण पेपरों में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन से संबंधित ऑडियो क्लीप चलाने के लिए निर्देशित किया गया। एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर जूट के थैलों का प्रयोग करें। डिस्पोजल आईटम प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे के स्थान पर स्टील, चीनी अथवा बायोडी कम्पोज्ड बर्तनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएं।बैठकमें सीईओ श्रीनिधी बीटी,एसडीएम मनीषा तिवारी, डीटीओसमीर जैन, एडीईओ हरिशंकर शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/on-single-use-plastic-products-from-july-1-ben-strict-action-will-be-7618939/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव