उदयपुर घटना के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट, पुलिस सतर्क
झालावाड़. उदयपुर हत्याकांड के बाद संवेदनशील माहौल को देखते मंगलवार को राज्य सरकार ने राजस्थान में पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया है। जिला कलक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था कायम रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
इस हत्याकांड के बाद पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर है। क्योंकि सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज डाले जाने की संभावना है। इसके चलते पुलिस एक्टिव हो गई है।
एसपी ने जारी की अपील
झालावाड़ एसपी मोनिका सैन ने अपील जारी की है कि इसमें सर्वधारण एवं गणमान्य नागरिकों से अनुरोध है कि सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवथा बनाए रखने के लिए झालावाड़ पुलिस का सहयेाग करें। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक , साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने वालों एवं शांति भंग करने वाले मैसेज एवं सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा वायरल की जानी वाली असत्य अफवाहों पर ध्यान नहीं दं एवं इसकी सूचना झालावाड़ पुलिस के हैल्पलाइन नम्बरों पर दें। उधर कोटा में जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुलाई है।
-
चौतरफा निंदा
उदयपुर हत्याकांड की चौतरफा निंदा की गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी इस हत्याकांड की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजे ने अपने बयान में कहा है कि अपराधी इतने बैखोफ है कि उन्होंने प्रधानमंत्री कोभी लेकर हिंसक बयान दिया है। घटना में लिप्त सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन्हें भी राज्य सरकार बेनकाब कर गिरफ्तार करें।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी निंदा की है।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/high-alert-in-rajasthan-after-udaipur-incident-police-alert-7621183/
Comments
Post a Comment