पूर्व सीएम के विधानसभा क्षेत्र में गहलोत सरकार ने चलाया बुलडोजर

झालावाड़. उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ के निर्देश पर शुक्रवार को तालाब एवं सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई गई।
नगर परिषद् झालावाड़ के आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र झालावाड़ में अतिक्रमण के मामलों को चिन्हित कर सीमा ज्ञान के आधार पर तहसीलदार राजेन्द्र मीणा एवं राजस्व टीम व नगरपरिषद् झालावाड़ के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा गुढ़ा गावड़ी एवं तिलक नगर,अयोध्या नगर के पास तालाब की भूमि पर हो रहे लगभग 10 बीघा भूमि पर अतिक्रमण को एवं ट्रासपोर्ट नगर कोटा रोड़ जो कि ग्राम वृन्दावन की भूमि पर स्थित है, जिस पर कच्चे मकानात एवं पत्थर की कोट को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जो लगभग 8 बीघा भूमि पर था। साथ ही शहर में हो रहे बिना निर्माण स्वीकृति को भी मौके पर रूकवाया गया। नगरीय सीमा क्षेत्र में हो रहे बिना निर्माण स्वीकृति व अवैध अतिक्रमणों पर समय.समय रोक लगाते हुए पाबन्द कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि तालाब की जमीनों पर हो रहे मामले को पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था। झालावाड़ और झालरापाटन के तालाबों पर भू माफियाओं ने कब्जे कर लिए और प्लाट काटकर बेच रहे है। पूर्व में भी तालाब के पेटे में कॉलोनियां काटने का मामला एनजीटी तक पहुंच गया था। राजनेताओं ने भी कब्जे कर रखे हैं।
पूर्व सीएम ने दिए थे निर्देश
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का यह विधानसभा क्षेत्र है। पूर्व सीमए ने पिछले दिनों झालावाड़ जिले के दौरे के दौरान तालाबों की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण पर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/gehlot-government-started-bulldozer-in-former-cm-s-assembly-constituen-7612965/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव