Monsoon latest update... राजस्थान के आठ जिलों में आज होगी भारी बारिश
झालावाड़,जयपुर। राजस्थान को मानसून तरबतर करने से पहले बार-बार अपना ट्रेड बदल रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार सोमवार को राजस्थान के दस जिलों में भारी बारिश होने का पूर्व अनुमान है। प्रदेश के कई जिलों में अलसुबह काले बादल छा गए और धूलभरी हवा चली।
यह होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जून को राज्य के चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ राजसमंद सिरोहीए उदयपुर जिले में बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभगा के अनुसार इन जिलों में भारी बारिश के साथ, वज्रपात, अचानक तेज हवाएं चलेगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर होगी।
28 को और बढ़ेगा दायर
मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को झालावाड़, बारां, बूंदी, चितौडगढ़, कोटा, जिलों में भारी बारिश होगी। अचानक तेज हवाएं 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेगी। कुछ जगह भारी बारिश की आशंका 28.30 जून के दौरान दक्षिण.पूर्व में एक.दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
पूर्व राजस्थान से एन्ट्री
राज्य में सोमवार से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जो अगले कुछ दिन तक जारी रहेगा। इसी के साथ अगले दो.तीन दिन में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून प्रवेश कर जाएगा। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवा प्रभावी होगी। ये परिस्थितियां मानसून के आगे बढऩे के लिए अनुकूल हैं। अगले दो.तीन दिन में राज्य के पूर्वी भागों में मानसून प्रवेश कर जाएगा।
लौटी लू जालोर में पारा 46.20
हाड़ौती के झालावाड़ और कोटा में सोमवार सुबह घने काले बादल छाए हुए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लोगों की नींद ही झमाझम बारिश से खुलेंगी। लेकिन सूरज निकलने के साथ बादल पलायन कर गए। बाद में काफी तेज हवाएं चलने लगी, इससे गर्मी और उसम से राहत मिली। लम्बे अंतराल के बाद प्रदेश में रविवार को फि र से लू चली। जोधपुरए बाड़मेरए जालोरए नागौरए जैसलमेर के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया। जालोर 46.2 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। जयपुर में पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/monsoon-latest-update-heavy-rain-in-eight-districts-of-rajasthan-tod-7617708/
Comments
Post a Comment