Weather News..राजस्थान में प्री-मानसून ने मचाई धमाल, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
झालावाड़. राजस्थान में पिछले तीन दिन से मौसम हिल स्टेशन जैसा हो गया है। दिनभर बादल छाए रहते हैं। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश आती है। राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ जिले में प्री मानसून जमकर बरस रहा है। मनेाहरथाना में दो इंच बारिश हुई। तूफानी हवा के साथ बारिश आने से एमडीएम ऑफिस की दीवार गिर गई, हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। उधर मौसम विभाग ने मंगलवार को कोटा, झालावाड़, बारां, बूंदी समेत एक दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
सोमवार को कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुईहै। सोमवार को कई स्थानों पर सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हुआ जो रुक-रूक शाम चारबजे तक जारी रहा। सोमवार को शहर में हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहाना होगा। कई जगह अच्छी बारिश होने से नदी व नालों में पानी की अच्छी आवक हुई। तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई।
मनोहरथाना में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश
सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक झालावाड़ में 4, झालरापाटन में 10, मनोहरथाना में 50, असनावर में 14,रायपुर में 3, डग में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। औसत बारिश 8.15 एमएम तथा अभी तक की औसत बारिश 106 एमएम हुईहै। अधिकतम तापमान 33्रडिग्री तथा 25 न्यूनतम डिग्री रहा।
झमाझम, बरसाती नालों में आया पानी
जिले में सोमवार को भी अधिकांश क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। भीमगसार क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से नदी-नालों में पानी आ गया है।भीमसागर। कस्बे में बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद तेज झमाझम बारिश का दौर करीब 20 मिनट तक जारी रहा। तेज हवाओं की वजह कस्बे के स्कूल आगे स्थित पेड़ की टहनियां अचानक टूट कर सड़क पर गिर गई। जिसकों बाद में हटाया गया।बारिश होने से नालियों का पानी सड़क पर बह निकला तो वहीं जंगल के बरसातीं नालों में पानी की तेज आवक शुरू हो गई। झालरापाटन क्षेत्र में भी आधे घण्टे बारिश हुई। अकलेरा क्षेत्र में पानी से गेहूंखेड़ी के अंडरपास का रास्ता बंद हो गया। क्षेत्र में लगातार दो दिन से बारिश का दौर जारी होने मौसम अनुकूल ठंडा बना हुआ है। ग्रामीणों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। तेज गर्जनो के साथ बारिश का दौर क्षेत्र के बाघेर, बोरदा, धानोदाकलां समेत सारोला उपतहसील क्षेत्र में रुकरुक जारी रहा।
आसमान में मंडराए आषाढ़ी बादल, रिमझिम फुंवारो ने भिगोया
पनवाड़. मानसून पूर्व की बारिश को तरस रहे लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया। दोपहर बारह बजे बाद शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर शाम तीन बजे तक चला। इस बीच कई बार रिमझिम बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली। रविवार को हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी जल्द बुवाई की उम्मीद जगा दी। गर्मी, उमस तो जैसे गायब ही हो गई। सुबह से मौसम साफ रहने के कारण धूप खिली रही। दोपहर बारह बजे आसमान में घनघोर काली घटाओं का जमावड़ा होने के कारण दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल हो गया।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/pre-monsoon-rocked-rajasthan-heavy-rain-alert-in-these-districts-of-t-7605269/
Comments
Post a Comment