राजस्थान के यहां का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर 5000 का इमानी बदमाश मध्यप्रदेश में तस्करी करते पकड़ा गया

झालावाड़, गरोठ। मध्यप्रदेश के गरोठ पुलिस ने दंगा, बलवा और तस्करी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपए के ईनामी बदमाशों को अवैध मादक की तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 120 ग्राम एल्प्राजोलम और 100 ग्राम अफीम जप्त की है।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास हनुमंतिया रोड पर एक व्यक्ति दिखाई दिया। जिसको घेरा बंदी कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम तोफीक उद्दीन उर्फ ढक्कन पिता अब्दुल हमीदउर्फ मुन्ना निवासी केथुलीपोल थाना के पीछे कोटा राजस्थान का होना बताया। तोफीक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ पावर एलप्राजोलम 120 ग्राम व अफीम 100 ग्राम जप्त की गई ।आरोपी तोफीक द्वारा मादक पदार्थ अपने दोस्त राम उर्फ अमन व्यास पिता रवि व्यास निवासी कृष्ण मुरारी दुध डेरी वाली गली थाना कैथूनीपोल जिला कोटा राजस्थान के साथ मिलकर खरीदना बताया । दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लूट, हत्या समेत 19 मामले दर्ज
आरोपी तोफीक उर्फ ढक्कन राजस्थान का हिस्ट्रीशीटरहार्ड कोर अपराधी है। जिस पर चोरी लूट नकबजनी, हत्या का प्रयासए मारपीट बलवाए अवैध हथियारए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के कुल 19 अपराध पंजीबद्ध है व पुलिस द्वारा फरार आरोपी तोफीक की गिरफ्तारी पर 5000 रुपए इनाम की घोषणा की गई थी एवं आरोपी राम उर्फ अमन व्यास पर हत्या का प्रयास सहित 8 अपराध पंजीबद्ध है । दोना आरोपी मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले मे फरारी काटते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पकडे गए।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/hardcore-history-sheeter-of-rajasthan-s-5000-s-honest-crook-was-caught-7664376/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव