फिल्मी अंदाज में लव मैरिज करने वाले पति-पत्नी का बंदूक की नौंक पर किडनैम

झालावाड़। झालावाड़ जिले के डग डग कस्बे में डोबड़ा रोड पर हमलावरों ने फिल्मी अंदाज़ में फायरिंग कर एक दम्पती का अपहरण कर लिया है। अपहरण और मारपीट में 3 अन्य परिवार के सदस्य घायल हो गए। हमलावर लक्जरी गाड़ी से आते थे और फरार हेा गए। पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी व डग थाना अधिकारी प्रेम कुमार बिहारी मय जाब्ते के साथ छाी किया। डग में अरविन्द मेहर व उसकी पत्नी सपना मेहर को अज्ञात बदमाश फायरिंग कर अपहरण कर ले गए व घर मे विरोध करने पर अरविंद की माता फूला बाई, छोटा भाई राजूलाल व भतीजी जमुना बाई को तलवार व लाठियों से हमला किया। जिसमें तीनों घायल हो गए। जिनका उपचार फिलहाल डग अस्पताल में उपचार जारी है । अरविंद ने कुछ महीने पहले सादड़ो का खेडा निवासी सपना मेहर से लव मैरिज की थी उससे पहले सपना मेहर की शादी पिड़ावा थाना क्षेत्र के गांव भगवान पूरा में हुई थी । जिसने वहां जाने से मना कर दिया।
तीन बदमाशों को पकड़ा
पुलिस उपाधीक्षक झालावाड़ बृजमोहन मीणा व गंगधार पुलिस उपाधीक्षक प्रेमकुमार चौधरी के नेतृत्व में 6 थानों की पुलिस टीम ने 3 बदमाशों को दबोचा लिया है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/kidname-at-gun-point-of-husband-and-wife-doing-love-marriage-in-film-s-7651395/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव