मोबाइल पर धमकी दी, तेरे को गोली से उड़ाएंगे, बच नहीं पाएगा

झालावाड़ उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद पुलिस धमकी देने वालों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। झालावाड़ जिले के एक कन्हैयालाल को भी जान से मारने की धमकी मिली है।झालरापाटन नगर के हरिश्चंद्र कॉलोनी निवासी टिफिन सेंटर संचालक ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने के मामले में पुलिस में परिवाद पेश किया है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि हरिश्चंद्र कॉलोनी निवासी टिफिन सेंटर संचालक नीरज कुमार जैन ने प्रस्तुत किए परिवाद में बताया कि शुक्रवार से उसके मोबाइल पर उसे कोई गोली मारकर जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
टिफिर की रेट पूछी और बोला जान से मारूंगा
जैन ने परिवाद में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे साठ टिफिन पीजी कॉलेज में लगवाने की बात कहते हुए उससे प्रति टिफिन की दर पूछी। इस पर उसने बताया कि वह 60 रुपए प्रति टिफिन की दर पर उसे टिफिन उपलब्ध करा देगा। इस पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि नगर के ही एक टिफिन सेंटर वाले ने उसे प्रति टिफिन की दर 30 रुपए बताई है। इस पर उसने कहा कि वह टिफिन उससे लगवा दें। उसको इस दर पर यह मंजूर नहीं है। कुछ देर बाद उसी नंबर से फिर कॉल आया। इस पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए गोली मारकर जान लेने की धमकी दी। इससे घबराकर उसने मोबाइल संपर्क काट दिया, लेकिन डर की वजह से अब वह मोबाइल पर आने वाले काल रिसीव नहीं कर रहा है।
पुलिस कर रही है जांच

नीरज ने बताया कि उसके मोबाइल के ट्रूकॉलर पर इस नंबर पर कन्हैया लाल केवट नाम आ रहा है। नीरज ने शनिवार को इस घटना को लेकर पुलिस में परिवार प्रस्तुत किया। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में अनुसंधान कर रही है। इसमें यह नंबर मध्य प्रदेश के छापीहेड़ा का बताया जा रहा है। पुलिस मोबाइल की लोकेशन के बारे में भी जानकारी कर रही है और यदि ऐसा मामला सामने आया तो पुलिस कानून सम्मत कार्रवाई करेगी।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/threatened-on-mobile-will-shoot-you-will-not-be-able-to-escape-7642944/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव