राजस्थान में इतना पानी बरसा कि चम्बल खतरे के निशासन से ऊपर बह रही, हाईअलर्ट, प्रमुख बांधों में पानी छोड़ा
जयपुर, झालावाड़,कोटा. राजस्थान के कोटा संभाग में पिछले 24 घण्टे से लगातार जोरदार बारिश का दौर जारी है। इससे संभाग के कई क्षेत्र लबालब हो गए हैं। कई नीचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। बांधों से भारी पानी की निकासी की जा रही है। इसके चलते धौलपुर में चम्बल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल संसाधन विभाग ने कोटा से धौलपुर तक हाई अलर्ट कर दिया है। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। इसलिए कालीसिंध बांध के भी गेट खोलकर निकासी की जा रही है। झालावाड़ जिले के भीमसागर बांध से बढाई जल निकासी। अब इस वक्त दो गेट 4 फ ीट खोलकर 4 हजार क्यूसेक पानी लगातार हो रहा डिस्चार्ज। उजाड़ नदी में आवक में बढ़ोतरी को देखते हुए ओर खुल सकते बांध के गेट इस वक्त बांध का जलस्तर 1009 से अधिक चल रहा। झालावाड़ शहर के नया तालाब की चादर चल गई है। बूंदी जिले के गुढ़ा बांध की इस सीजन में पहली बार चादर चली है।
कोटा में 5 इंच से ज्यादा बारिश, अनंतपुरा तालाब बस्ती में भरा पानी
. कोटा बैराज के तीन गेट खोलकर 18 हजार क्यूसेक पानी की निकासी
् कोटा में मानसून के इस सीजन में पहली बार लगातार 12 घंटे से ज्यादा बारिश हो रही है। शुक्रवार को दोपहर से शुरू हुआ लगातार बारिश का दौर शनिवार सुबह 11.30 बजे तक जारी रहा। सुबह आंख खुली तो चौतरफा पानी.पानी नजर आया। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। अनंतपुरा तालाब बस्ती में पानी घुस गया। नगर निगम की गोताखोरों की टीम नाव के साथ मौके पर पहुंची। कुछ लोग मकान छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने पहुंच गए। कुछ लोगों को घरों से बाहर निकालने का प्रयास किया। कोटा बैराज के तीन गेट खोलकर 18 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। मौसम विभाग के अनुसारए पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक बारिश लाडपुरा, कोटा में 130 mm बारिश दर्ज की गई।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/it-rained-so-much-in-rajasthan-that-chambal-is-flowing-above-the-dange-7669654/
Comments
Post a Comment