सफाई कर्मचारी की बेटी ने कर दिया कमाल, गोल्ड मेटल जीता, मां ने जेवर बेचकर बढ़ाया आगे

झालावाड़. शहर की पूजा तेजी ने शुक्रवार को जोधपुर में आयोजित राजस्थान स्टेट सीनियर एथलैटिक चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा ने बताया कि जोधपुर में आयोजित राजस्थान स्टेट सीनियर एथलैटिक चैम्पियनशिप में शहर की पूजा ने 10 किलोमीटर में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पूजा ने 10 किलोमीटर की दौड़ 34 मिनट 40 सैकंड में पूरी की। पूजा शनिवार को 5 किलोमीटर के लिए दौड़ेगी। पूजा ने बताया कि 5 किमी में भी उसका गोल्ड जीतने का लक्ष्य है। पूजा प्रतिदिन ग्राउंड पर 6 घंटे अभ्यास करती है। जिसमें सुबह 5 से 10 बजे तक तथा शाम को 4 से 8बजे अभ्यास करती है।
पूजा ने बताया कि उसका नियमित मार्गदर्शन रोहतक निवासी कोच लव चौधरी करते है वो उसे डाइट चार्ट व अभ्यास के तरीके बताते हैं। उन्हे अपनाकर ही आज वो इस मुकाम पर पहुंची है। वहीं खेल संकुल में बाहर जाने के दौरान चैम्पियनशिप में एंट्री आदि के लिए खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा भी नियमित सहयोग करते है,पूजा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व भाई आकाश, सूरज व राम को देती है। पूजा ने बताया कि उसे ग्राउंड में वॉचमैन नहीं मिलने से दौड़ के दौरान काफी परेशानी होती है। अगर प्रशासन खेल संकुल में वॉचमैन की सुविधा करें तो उसे अभ्यास के दौरान आने वाली समस्या दूर हो सकती है। पूजा तेजी की मां सफाई कर्मचारी है। आर्थिक तंगी के चलते मां ने जेवर बेचकर खेलने के लिए भेजा था।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/safai-karamchari-s-daughter-did-wonders-won-gold-metal-mother-moved-7682172/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव