मंत्री के वायरल फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, दोनों है राजस्थान के मंत्री
जयपुर, झालावाड़। देश में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। शिष्यों ने अपने-अपने और आराध्य देव की गुरु पूर्णिया पर वंदना की। राजस्थान के खान, गोपालन मंत्री एवं झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने गुरु पूर्णिया पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के ऑफिस पहुंचे और जाते ही भाया ने धारीवाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने धारीवाल का मुंह भी मीठा करवाया। धारीवाल ने भाया को गले से लगाया। गौरतलब है कि खनिज मंत्री भाया यूडीएच मंत्री धारीवाल को राजनीति गुरु मानते हैं। राजनीतिक कार्यक्रमों में भी दोनों मंत्रियों के गुरु-शिष्य की चर्चा होती है।
सोशल मीडिया पर मचाई धूम
मंत्री भाया ने अपने फेसबुक एकाउन्ट पर धारीवाल के चरण स्पर्श करते हुए व अन्य फोटो अपलोड किए तो फोटो की राजनीतिक गलियारों में गुरुवार को दिनभर खासी चर्चा रही। इसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। धारीवाल समर्थक कार्यकर्ता और भाया समर्थक कार्यकर्ता भी फोटो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल कर रहे हैं।
राजनीतिक संदेश भी
गुरु पूर्णिमा पर भाया ने मंत्री धारीवाल के चरण स्पर्श करने का वाला सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसके राजनीतिक मयाने भी निकाले जा रहे हैं। भाया बारां से आते हैं। धारीवाल कोटा से। सांगोद विधायक भरतसिंह लगातार भाया पर तीखे हमले बोल रहे हैं। विधायक ने कई बार मुख्यमंत्री के नाम पर भाया पर निशाना साधते हुए पत्र भी लिखे हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए यह फोटो राजनीति संदेश भी दे रहा है
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/minister-s-viral-photo-created-a-buzz-on-social-media-both-are-minist-7652231/
Comments
Post a Comment