एनएच 52 पर फिर आया पानी, रास्ता बंद, वाहनों की लगी कतार

कोटा, जयपुर, झालावाड़.कोटा संभाग में रविवार शाम से भारी बारिश का दौर चल रहा है। रातभर भारी बारिश होने से कोटा संभाग में कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। उधर दरा जंगल मे नाले में पानी के तेज बहाव से सड़क पर पानी आने से राष्ट्रीय राजमार्ग 52 फिर सोमवार सुबह बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहार आवागमन बंद कर दिया है अमझार नाले के पास हाइवे पर चार-चार फीट पानी आ गया है। उधर कोटा जिले में खातौली के पास नदी उफान पर आने से राजस्थार और मध्यप्रदेश का सम्पर्क कट गया है।
स्कूलों में अवकाश घोषित
अतिभारी बारिश होने से कोटा और बूंदी जिला कलक्टर ने कोटा जिले की सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कोचिंग संस्थानों में भी सुबह की पारी की कक्षाएं टाल दी है। बांधों से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में चार लाख क्यूसेक पानी छोडऩे का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे कोटा बैराज से डाउन स्ट्रीम के क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति आने वाली है। कोटा और झालावाड़ में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। झालावाड़ कलक्टर डा. भारती दीक्षित ने अधिकारियों को अति भारी बारिश प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल दौरा करने को कहा है। जलभराव वाले इलाकों से लोगोंं को सुरक्षित पहुंचाने को कहा है।

कालीसिंध बांध के 10 गेट खुले
झालावाड़, रीछवा . लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। क्षेत्र के कालीसिंध बांध में पानी की आवक बढ़ जाने से 10 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। जलसंसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सबसे अधिक पानी की आवक वाले कालीसिंध बांध के सोमवार तड़के से ही 10 गेट 40 मीटर खोलकर 1 लाख 31 हजार 647 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

कोटा. बारां. इंदौर से सीधा सड़क संपर्क कट गया

झालरापाटन। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रविवार शाम से लगी बरसात की झड़ी सोमवार सुबह तक जारी रही। बरसात से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। बरसात के चलते कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। पिछले 15 घंटे में यहां 4 इंच बरसात रिकार्ड की गई। रविवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक 92 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। लगातार बरसात जारी रहने से नगर का कोटा. बारां. इंदौर से सीधा सड़क संपर्क कट गया। जवरिया खाल में पानी का तेज बहाव होने से यहां से रायपुर पिड़ावा जाने वाले वाहनों को वाया माधोपुर होकर आना जाना पड रहा है।
आकोदिया गांव में पानी घुसा
झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र के आकोदिया गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। यहां करीब दो दर्जन मकानों में पानी घुस गया है। पुलिस प्रशासन ने मकानों को खाली करवा दिया है। लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। सुनेल थानाधिकारी दिनेश शर्मा मौके पर मौजूद है। सुनेल के कनवाड़ा- कनवाड़ी रामकुंड बालाजी मंदिर में पानी भर गया है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/water-came-again-on-nh-52-road-closed-queues-of-vehicles-7724921/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव