अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस, तालाब देखकर नहाने लगे, डूबने से युवा कांस्टेबल की मौत

झाालवाड़, असनावर. असनावर पुलिस थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की शुक्रवार शाम को घाटोली थाना क्षेत्र लसूड़िया तालाब में डूबने से मौत हो गई।
घाटोली थानाधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि वारंटी की तलाश में अकलेरा, घाटोली, असनावर व भालता की पुलिस टीम गठित की थी। शुक्रवार को यह टीम वारंटी की तलाश में उसके गांव गई थी। पुलिस टीम को गांव में वारंटी नहीं मिला। वापस आते समय रास्ते में लसूड़िया का तालाब देखकर चारों जवान तालाब में नहाने लग गए। इसी बीच असनावर थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल सुरेश बिश्नोई (34) पुत्र बंशीलाल निवासी घूघारी आली जिला नागौर गहरे पानी में चला गया। दूसरे साथियों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन बचा नही पाए। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल सुरेश बहुत कम तैरना जानता था। तालाब पर चीख पुकार सुनकर राहगीर ग्रामीणों ने सुरेश को तालाब से निकाला। सुरेश को अकलेरा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक सुरेश का शव झालावाड़ एसआरजी अस्पताल रवाना कर डीप फ्रीजर में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दी गई है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/police-had-gone-to-catch-the-criminal-started-bathing-after-seeing-t-7734371/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका