हैलो एसपी बोल रही हूं......

झालावाड़। एक कॉलेज की छात्रा उसका स्मार्टफोन खोने से बहुत परेशान थी। मोबाइल में कई फोटो और वीडियो थे। वह मोबाइल के बारे में सोच कर बहुत परेशान थी, लेकिन अचानक उसका मोबाइल बजता है, मोबाइल रिसीव करते हुए दूसरी तरफ से आवाज आती है मैं ..एसपी बोल रही हूं..., छात्रा एक बार तो एसपी का नाम सुनते ही घबरा गई, लेकिन कुछ पल में उसे एसपी ने कहा कि आपका जो मोबाइल गुम हुआ था वह मिल गया है। आप मेरे ऑफिस आकर मोबाइल ले जाना। यह सुनते ही छात्रा खुशी से झूम उठी। झालावाड़ जिले में गुम हुए मोबाइल को सर्च करवाकर उन्हें वापस दिलाने की पहल झालावाड़ की एसपी ऋचा तोमर ने की है। उन्होंने 55 मोबाइल वापस दिलाए हैं।
8.77 लाख के मोबाइल दिलाए
झालावाड़ पुलिस की सायबर सेल ने गुमशुदा 55 मोबाइल को ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटाया है। खोए मोबाइल पाकर मोबाइलधारक खुश हुए और पुलिस का आभार जताया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर की मौजूदगी में करीब 8 लाख 77 हजार रुपए के मोबाइल सुर्पुद किए हैं। एसपी ने बताया कि फरियादियों ने ऑनलाइन पुलिस पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज करवाई थी। एसपी ने गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए सायबर सेल को निर्देश दिए थे। जनवरी 2022 से अब तक गुम हुए 137 मोबाइल सर्च करने के लिए टीम बनाई थी। सायबर सेल के प्रभारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में यशपालसिंह परिहार हेड कांस्टेबल, जितेन्द्र सिंह ने जिले में गुमशुदा मोबाइल के आईएमईआई नम्बर को मोबाइल सेवा प्रदाताओं से तकनीकी सूचना प्राप्त कर राजस्थान और मध्यप्रदेश में चल रहे गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/hello-sp-i-am-speaking-7701209/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव