सरकारी कर्मचारी जीपीएफ का रेकॉर्ड करें अपडेट, नहीं करने पर हो सकता है भारी नुकसान

झालावाड़.मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जयपुर के निर्देशानुसार बीमा विभाग द्वारा राज्य कर्मियों का जीपीएफ एवं बीमा योजना का रिकॉर्ड अपडेट कर दस्तावेज स्केन कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने का अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में विभाग की जीपीएफ एवं राज्य बीमा योजना की समस्त प्रक्रिया ऑनलाईन है। राज्य कर्मचारियों के जीपीएफ आहरण, बीमा ऋण, जीपीएफ अंतिम भुगतान,बीमा अंतिम भुगतान ऑनलाईन आवेदन के आधार पर निस्तारित किए जा रहे हैं। समस्त कार्मिक आहरण वितरण अधिकारी द्वारा सत्यापित जीपीएफ एवं बीमा रेकॉर्ड बुक, राज्य बीमा पॉलिसी, पदस्थापन विवरण, प्रथम, अधिक घोषणा पत्र अंतिम स्वयं की एसएसओ आईडी से अपलोड़ किया जाना सुनिश्चित करें एवं समस्त कार्मिकों के द्वारा अपनी एसएसओ आईडी से ओटीपी के माध्यम से बीमा, जीपीएफ, जीआइएस, जीपीए का मनोनयन अपडेट करना आवश्यक है।

पॉलिसी परिपक्व हो रही तो दें ध्यान-
जिन कर्मचारियों की पॉलिसी 01 अप्रेल, 2023 को परिपक्व हो रही है, वे आवश्यक रूप से अपना पदस्थापन विवरण पॉलिसी बॉन्ड एवं सत्यापित बीमा पासबुक सात दिवस में अपलोड करवा दें, जिससे विभाग द्वारा उक्त तिथि को भुगतान जारी किया जा सके। जिन कार्मिकों की राज्य बीमा पॉलिसी अभी तक जारी नहीं हुई है, वह कार्यालय बीमा विभाग में सम्पर्क करें, ताकि उनकी पॉलिसी जारी की जा सके।

किशोर गृह के बालकों को बनाएंगे हुनरमंद, देंगे प्रशिक्षण

झालावाड़. किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं आदर्श नियम 2016 के तहत पंजीकृत राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में विधि से संघर्षरत बालक आवासरत् हैं। उक्त बालकों को योग व्यायाम सिखाने,,अनौपचारिक शिक्षा से जोडऩे, अक्षर ज्ञान, नैतिक मूल्य की शिक्षा देने एवं सृजनात्मक कौशल, क्राफ्ट संबंधित गतिविधियां,लिफाफे बनाना आदि कराने का प्रशिक्षण देने में समाज से स्वैच्छिक सहयोग की अपेक्षा है,इस काम के लिए नि:शुल्क सेवा प्रदान करने के इच्छुक सेवानिवृत अथवा अन्य व्यक्ति, शिक्षक, क्राफ्ट टीचर, योग शिक्षक आदि 13 सितम्बर तक कार्यालय सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल अधिकारिता विभाग धनवाड़ा में आवेदन दिया जा सकता है।

खाद्य सेफ्टी एक्ट के तहत पंजीकरणशिविर लगाया
झालावाड़. बकानी कस्बे में खाद्य सेफ्टी के तहत शुक्रवार को पंजीयन शिविर लगाया गया। सीएमएचओ डॉ.साजिद खान ने बताया कि में 39 पंजीयन हुए। शिविर में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रवीर सिंह जादौन, बालमुकुन्द अहिता, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष रामरतन राठौर, सचिव संजय जुलानिया, शांताराम गांधी, कैलाश चन्द गुप्ता, रामबिलास गुप्ता, विजय पारेता,कोषाध्यक्ष गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/government-employees-should-update-the-record-of-gpf-if-not-there-ma-7734611/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव