Weather Updates..भारी बारिश का दौर जारी, इस बांध के दो गेट खोलकर 4000 क्यूसेक पानी की निकासी

जयपुर, झालावाड़। झालावाड़ जिले में सोमवार दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है।
भीमसागर बांध के दो गेट 5 फीटकर खोलकर 4000 क्यूसेक पानी की जा रही है। भीमसागर बांध कैचमेंट क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश । उजाड़ नदी में उफान आने से बांध का जलस्तर बढऩे की वजह जल निकासी बढ़ाई है।
चंवली बांध पर चादर चलने लगी। जिससे बांध पर लोग लुप्त उठाने पहुचने लगे है । बांध की कुल भराव क्षमता 356. 50 मीटर है व लेवल पूरा होने के बाद 8 सेमी की चादर चल रही है।
अति भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को कोटा संभाग में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद संभाग के चारों जिलों में प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। लोगों को नदियों और बांधों के आसपास नहीं जाने केलिए चेताया है। उधर जिस तरह मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी, उसी तरह झालावाड़ जिले में सोमवार अलसुबह भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। लोगों की आंख खुली तो पानी हीपानी नजर आया। खानपुर, भीमसागर क्षेत्र में सुबह से भारी बारिश चल रही है। नाले उफान पर आ गए हैं। कई रास्ते बंद हो गए हैं। बांधों से पानी की निकासी शुरू कर दी है।
मौसम विभाग की ओर से 15, 16 और 17 अगस्त को राजस्थान के कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम तंत्र में आए बदलाव से भारी बारिश का आसार बन रहा है। उधर झालावाड़ जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित ने अधिकारियों को भी सतर्क रहने को कहा है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/heavy-rain-continues-4000-cusecs-of-water-by-opening-two-gates-of-thi-7713569/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव