पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग की अफवाह से बाजार बंद

झालावाड़.कोतवाली थाना क्षेत्र के मंगलपुरा में बुधवार रात करीब आठ बजे दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि झालरापाटन के तीन युवा मंगलपुरा में आए थे यहां भोला, विक्की आदि केे बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान झालरापाटन के अख्तर कुरैशी को पकड़ लिया उसके साथ भोला, विक्की आदि ने लकडिय़ों से मारपीट की इससे अख्तर कुरैशी के चोटें आई इस पर एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, एक्सरे आदि होने के बाद ही चोटे व फेक्चर का पता चलेगा। वहीं अख्तर के दो अन्य साथी ईशु, अमन भाग गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने फायरिंग की बात कही।लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
फायरिंग की अफवाह से बाजार बंद-
झगड़े के दौरान फायरिंग की अफवाह से कुछ समय के लिए मंगलपुरा बाजार बंद हो गया।इस दौरान अफरातफरी मच गई।

जांच कर रहे-
झालरापाटन के तीन लड़के पुरानी रंजिश को लेकर मंगलपुरा में आए थे, उनके साथ विक्की, भोला आदि ने मारपीट की। फायरिंग की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए कहीं से पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करेंगे।
चन्द्रज्योति शर्मा, सीआई, कोतवाली।

चिकित्सालय के आउटडोर के समय में परिवर्तन

झालावाड़.एसआरजी एवं हीराकुंवर बा महिला चिकित्सालय के आउटडोर समय में 1 अक्टूबर से परिवर्तन किया गया है। अधीक्षक संजय पोरवाल ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा आउटडोर में मरीजों को देखने का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक का रहेगा एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा रात्रि 9 बजे से सुबह9 बजे तक कैज्यूल्टी में मरीजों को देखने की व्यवस्था यथावत् रहेगी। समस्त राजकीय अवकाश के दिनों में आउटडोर समय प्रात: 9 से 11 बजे तक का रहेगा।

पिड़ावा वृद्धाश्रम में मिली अनियमितताएं

झालावाड़.जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश कुमार शर्मा ने बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पिड़ावा कस्बे में संचालित वृद्धाश्रम के निरीक्षण में कई कमियां पाई गई।जिसमें उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तो वृद्ध की उपस्थिति या अनुपस्थिति का इन्द्राज नहीं मिला, मौके पर 06 वृद्धजन ही उपस्थित मिले जबकि 24सितंबर को 16 वृद्धजनों की उपस्थिति दिखा रही। इस पर शर्मा ने नियमित रुप से रजिस्टर में इंद्राज करने के निर्देश दिए। शर्मा ने भोजनशाला का अवलोकन किया। वृद्धाश्रम में उचित साफ-सफाई रखने व सभी वृद्धजनों के टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/quarrel-between-two-sides-over-old-enmity-market-closed-due-to-rumors-7794647/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव