प्रदूषण मंडल की बिना अनुमति के संचालन पर होटल मिस्टीन का बिजली-पानी कनेक्शन काटा

झालावाड़.जिले में प्रदूषण मंडल की बिना अनुमति के चल रहे उद्योग, होटल व हॉस्पिटलों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। सूत्रों ने बताया कि जिले में खानपुर रोड पर बिना अनुमति के चले रहे मिस्टिन क्लब एंड रिसोर्ट का सोमवार को बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए। होटल मिस्टीन बिना प्रदूषण नियंत्रण मंडल से बिना एनओसी के चलाई जा रही थी। बिजली विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा मिस्टीन क्लब एंड रिसोर्ट को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसे प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा गंभीरता से लेते हुए होटल की बिजली व पानी काटने के आदेश जारी किए। ओदश जयपुर से ही जिला कलक्टर को जारी किए इसके बाद दोपहर में बिजली कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा काट दिया गया।

डीजी सेट व बोरिंग को सील कर दी दिया

इसकेबाद डीजी सेट व बोरिंग को सील कर दिया गया। ऐसे में विद्युत की होटल में कोई व्यवस्था नहीं रही। शाम होते ही अंधेरा नजर आया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिलेभर में इस तरह की कार्रवाई करेगा। ऐसे में अन्य उद्योग जो बिना अनुमति के संचालित हो रहे है उन्हे भी बंद करने की कार्यवाही जल्द की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि होटल मालिका को कई बार नोटिस देने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया है।

बिना एनओसी के चला रहे थे-
प्रदूषण नियंत्रण मंडल के ओदश पर होटल मिस्टन की बिजली काटी गई है। बिना एनओसी के बिजली कनेक्शन नहीं दे सकते हैं।
केके शुक्ला अधीशाषी अभियंता, जयपुर डिस्कॉम, झालावाड़।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/electricity-water-connection-of-hotel-mistine-cut-off-without-permissi-7778407/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव