भाईदूज मनाने जा रहे थे, आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत

झालावाड़/पिड़ावा। थाना क्षेत्र के सुनेल रोड पर गर्दनखेड़ी चौराहे से आगे गुरुवार शाम दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर घायल हो गए। पिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर आई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया।

एएसआई भोजराज गुर्जर ने बताया कि सुनेल रोड पर गर्दनखेडी की तरफ शाम को दो बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर दो जनों की मौत हो गई। जिसमें मृतक गुराडि़या निवासी अनिल (20) पुत्र गोपाल दांगी व दूसरा धरोनिया निवासी अमरलाल (30) पुत्र कैलाश चन्द मेघवाल था। वहीं घायल असनावर के मेहर निवासी सुभाष (35) पुत्र राधेश्याम , दूसरा बाल्दा निवासी दिनेश (18) पुत्र प्रभुलाल मेघवाल को झालावाड़ रैफर किया गया।

यह भी पढ़े : अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, बाल-बाल बचा ड्राइवर

भाई दूज पर बहन के यहां पर कोटड़ा जा रहे थे। उसी दौरान पिड़ावा सुनेल रोड पर गर्दनखेड़ी चौराहे के पास दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिंड़त इतनी जोरदार थी कि धरोनिया निवासी अमरलाल व गुराडिया निवासी अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों बाइक चला रहे थे, दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर हेलमेट पहना होता हो शायद मौत नहीं होती। मृतकों के शव पिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। मौके पर डिप्टी सुनील कुमार, बजरंग दल के लालसिंह छोड़ी भी मौके पर पहुंचे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/rajasthan-road-accident-today-2-people-died-in-jhalawar-road-accident-7839162/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव