झालावाड़ के छात्र की उदयपुर में डूबने से मौत
झालावाड़/उदयपुर.महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के सीटीएई कॉलेज में द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी मेहुल भट्ट का शव बुधवार को बड़ी तालाब में मिला। वह सोमवार दोपहर से ही हॉस्टल से निकल गया था। इसके बाद से वह कॉलेज नहीं लौटा तो विद्यार्थियों व कॉलेज प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट प्रतापनगर थाने में दी थी। पुलिस ने तलाश की तो बड़ी तालाब में शव होने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की टीम शव को निकाल एमबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए ले गई। यहां से रात में शव परिजनों को सौंपा गया।
सोमवार को निकला था हॉस्टल से..
डीन प्रो.पीके सिंह ने बताया कि छात्र दो दिन पहले हॉस्टल से निकल गया था, पूरे हॉस्टल व कॉलेज परिसर में तलाशा गयाए लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद इसके शव मिलने की जानकारी बुधवार को मिली। हमने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी थी। मेहुल झालावाड़ का निवासी हैए जो वहां इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य के पीए संदीप शर्मा का पुत्र है। इससे पहले मेहुल के लापता होने की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों को सूचना दी थीए वे भी उदयपुर पहुंच चुके थे। मेहुल जवाहर कॉलोनी झालावाड निवासी है। उसकी एक छोटी बहन हैए जो झालावाड़ में 11 वीं कक्षा में पढ़ती है। हॉस्टल चीफ वार्डन महेन्द्र सिंह ने बताया कि वह हंसमुख लडका थाए सोमवार दोपहर को हॉस्टल से निकला थाए लेकिन वापस नहीं लौटा। माता का नाम पिंकी है।
एसडीआरएफ ने निकाला शव -
दोपहर 03.30 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम से एसडीआरएफ कन्ट्रोल रूम को पुलिस थाना नाई की ओर से बडी तालाब में युवक के डूबने की जानकारी मिली। कमाण्डेन्ट राजकुमार गुप्ता के निर्देशानुसार आपदा राहत के डी कम्पनी उदयपुर की रेस्क्यू टीम डी.4 के प्रभारी हैड कास्टेबल रमेशचन्द को भेजा गया। 11 जवानों की टीम शाम करीब 4.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद वहां से दिनेश कुमार राजौरा डिप्टी कमाण्डेन्ट तथा राकेश कुमार कम्पनी कमाण्डर को ऑपरेशन के निकटतम सुपरविजन के लिए लगाया गया। रेस्क्यू टीम के जवानों भरतलाल, उदयवीरए संजय कुमार, ओमप्रकाश, जयराम, मनोहर सिंहए जितेन्द्र कुमारए मुकेश कुमार, शेर मोहम्मद ने रेस्क्यू मोटर बोट की मदद से शव निकाला। मौके पर नाई थानाधिकारी श्याम रत्नू अम्बामाता थानाधिकारी कृष्णगोपाल व प्रतापनगर थनाधिकारी दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।
पुलिस व पोस्टमार्टम करने वालों से बात हुई है। उसका पैर फिसल गया था। वह हॉस्टल से घूमने के लिए एक कैब कर निकला था। बड़ी तालाब के पास कोई सेल्फी पाइन्ट हैए वह खतरनाक है।
संदीप शर्मा, मृतक छात्र के पिता
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/jhalawar-student-dies-due-to-drowning-in-udaipur-7805976/
Comments
Post a Comment