विद्या से युवाओं को मिलेगा सम्बल, गैस्ट फैकल्टी में रिटायर्ड के साथ युवा भी कर सकेंगे आवेदन

झालावाड़.बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबर है कि अब वे गेस्ट फैकल्टी के रुप में सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे पाएंगे। यह मौका शिक्षा विभाग ने विद्या संबल योजना के तहत दिया। योजना के तहत अब रिटायर्ड शिक्षकों के अलावा निजी अभ्यर्थी, रीट उत्तीर्ण युवा भी गेस्ट फैकल्टी के लिए पात्र होंगे, अब उन्हे भी स्कूलों में पढ़ाने का सुनहरा अवसर मिल पाएगा। ऐसे में इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अब रोजगार की एक राह खुल गई। जिले में प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर विद्या सम्बल योजना के अन्तर्गत पात्र अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल 2,अध्यापक लेवल 1 प्रयोगशाला सहायक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पदों पर लगाया जाएगा।

विषयवार जारी होगी सूची-
विद्या सम्बल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी लगाए जाने के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के उपरान्त विद्यालयवार प्रकाशित किए गए रिक्त पदों के लिए पद एवं विषयवार वरीयता सूची का प्रकाशन संबंधित प्राचार्य एवं पीईईओ द्वारा किया जाएगा। जिसमें वरीयता सूची पद की वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 75 प्रतिशत व प्रशैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 25 प्रतिशत अंकभार जोड़कर किया जाएगा। पात्रता एवं वरीयता के संबंध में किसी भी तरह की परिवेदना आवेदक द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सात दिवस में पेश करनी होगी।

इतना मिलेगा मानदेय-
विद्या सम्बल योजना में पदवार प्रति घण्टा 60 मिनट के के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।जिसमें अध्यापक लेवल प्रथम, लेवल द्वितीय, प्रयोगशाला सहायक एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक को 300 रुपए प्रति घण्टा यानि 21 हजार रुपए अधिकतम मासिक मानदेय दिया जाएगा। वहीं वरिष्ठ अध्यापक को कक्षा 9 से 10 के लिए 350 रुपए प्रति घण्टा एवं 25 हजार रुपए अधिकतम मासिक मानदेय तथा प्राध्यापक को कक्षा 11 से 12 के लिए 400 रुपए प्रति घंटा एवं 30 हजार रुपए अधिकतम मासिक मानदेय दिया जाएगा।


४ नवंबर तक करना होगा आवेदन-
विद्या सम्बल योजना में आवेदक 2 से 4 नवम्बर तक विद्यालय समय में आवेदन कर सकेंगे। वहीं 5 नवम्बर को प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित की जाएगी, 7 नवम्बर को पात्रता की जांच एवं वरीयता सूची बनाकर जारी की जाएगी। 9 नवम्बर को आपत्तियां प्राप्त की जाएगीए 10 को अंतिम वरीयता सूची बनाना एवं 11 को मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं 12 नवम्बर को नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएंगे तथा 19 नवम्बर को कार्यग्रहण की अंतिम तिथि रहेगी।

युवाओं को मिलेगा मौका-
विद्या सम्बल योजना में आवेदन के लिए किसी भी पद के लिए 65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं निजी अभ्यर्थी,जो इस पद के लिए पात्रता रखते हों, निर्धारित प्रारूप में पूर्ण भरा आवेदन पत्र। स्कूल में जमा करवा सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज 2 से 4 नवम्बर 2022 को विद्यालय समय में संबंधित विद्यालय के प्राचार्य एवं पीईईओ के समक्ष स्वयं विद्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करना होगा। इस बार युवाओं को मौका दिया गया है।
उत्तरा मेहरा,सीडीईओ, झालावाड़



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/youth-will-get-sambal-from-vidya-along-with-retired-in-guest-faculty-7830891/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव