पहले चोरी की, बाद में कह गए ‘दादी हम जा रहे हैं’

झालावाड़. कोतवाली थाना क्षेत्र से महज पांच सौ मीटर दूरी पर लाखों रुपए की चोरी हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। सिटी फोर लेन स्थित मकान मालिक लक्ष्मीचन्द जैन ने बताया कि उनके घर 10 अक्टूबर की रात को चोर साढ़े छह लाख रुपए नकद व बड़ी मात्रा में जेवर चुरा ले गए। इसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी, लेकिन अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया। दो चोर रात को घर में घुसे और जिस कमरे में उसकी माताजी सो रही थी, उसी कमरे की आलमारी से 30 तोला सोने के जेवर, जिसमें चेन, पेंडल, अंगूठी, चूड़ी, मटरमाला आदि व 2 किलो चांदी के बर्तन व जेवर जिसमें कलम, दवात, गिलास, कटोरी, लौटा, बिछिया, कटोरदान, 7-8 नई पायल, 10-15 सिक्के व नकद राशि 6.5 लाख व कार, स्कूटी की चाबी भी चुरा ले गए। इसकी जानकारी रात 3 बजे लगी। चोर जाते हुए कह गए दादीजी हम जा रहे हैं।

लक्ष्मीचन्द जैन के घर हुई चोरी की जांच चल रही है, इसमें जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
चन्द्रज्योति शर्मा, सीआई कोतवाली झालावाड़



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/stole-first-later-said-grandma-we-are-going-7840342/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव