गड़बड़झाला: बिना ऑफर लेटर के नगर परिषद से उठा रहे थे वेतन पता चला तो हटाया



झालावाड़.नगर परिषद में शहरी आजीविका केन्द्र में लंबे समय से लगे कार्मिकों को नगर परिषद आयुक्त ने बेरोजगार कर दिया। नगर परिषद के आजीविका केन्द्र में लगे कर्मचारियों का कहना है कि हमें काम करते हुए काफी समय हो गया है। नगर परिषद आयुक्त द्वारा अचानक से हटाने से अब वो बेरोजगार हो जाएंगे।

इसलिए हटाया-
आयुक्त ने बताया कि नगर परिषद में कई गार्ड, केयर टेकर, सफाई कर्मचारी, माली आदि लगे हुए थे। जिनमें से कई लोग काम ही नहीं कर रहे थे। घर बैठे ही वेतन ले रहे थे। कई के पास ऑफ लेटर भी नहीं था। किसने लगाया कब लगाया आदि की कोई जानकारी नहीं होने से हटाया गया है। ऐसे में नगर परिषद को राजस्व का नुकसान हो रहा था। ऐसे में परिषद द्वारा उन्हे हटाने का निर्णय लिया गया है।

इन पदों पर लगे हुए थे कर्मचारी-
नगर परिषद में लगे सभी गार्ड, वाहन चालक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, केयर टेकर, सफाई कर्मचारी, माली आदि लगे हुए थे। लेकिन ताजुब की बात ये है कि आयुक्त को उनकी संख्या तक पता नहीं है। और वो नगर परिषद से वेतन उठा रहे थे। ऐसे में उन्हे ९ नवंबर को आयुक्त ने लेटर जारी कर हटाने के निर्देश दे दिए। आयुक्त ने कागजों में तो कर्मचारियों को हटा दिया है। लेकिन अभी तक हटे नहीं है,ऐसे में कार्रवाई पर भी संदेश हो रहा है।

ऑफर लेटर नहीं है-
कर्मचारियों के पास कोई ऑफर लेटर नहीं है। क्षमता से अधिक कार्मिक लगे हुए थे। हम से दिखवा रहे हैं जहां जितने की जरुरत है। उसी हिसाब से कर्मचारी लगाए जाएंगे। बेरोजगार करने वाली कोई बात नहीं है। बिना काम किए ही कई लोग वेतन ले रहे थे। ऐसा थोड़े होगा। संख्या का पता करने के बाद इन्ही में से कर्मचारियों को फिर से लगाया जाएगा। इनको प्रतिमाह कितना वेतन दिया जा रहा था, ये मैं नहीं बता सकती। अभी मेरे आने के बाद इनका वेतन नहीं बना।
रुही तरन्नुम, आयुक्त नगर परिषद,झालावाड़।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/mistake-salary-was-being-raised-from-the-city-council-without-an-offe-7881964/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव