तीसरी बार झालावाड़ आ रहे राहुल गांधी, क्या वसुंधरा राजे का गढ़ भेद पाएंगे ?

अभिषेक ओझा/झालावाड़। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भाजपा के गढ़ से राजस्थान में दस्तक देगी। हाड़ौती को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। झालावाड़ जिले में विधानसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा के कई मायने है। गौरतलब है कि पिछले दो चुनावों में जिले की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है। पिछले 16 साल से जिले की प्रतिष्ठित झालरापाटन सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जीतती रही हैं।

छह साल पहले आए थे
राहुल का झालावाड़ जिले में तीसरी बार आगमन होगा। इससे पहले वे 26 दिसम्बर 2016 को कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते आए थे। उन्हें बारां में जनसभा को सम्बोधित करना था। ऐसे में झालावाड़ में हेलीपेड पर वह उतरे थे और कुछ देर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर बारां चले गए थे। इसके बाद वे 24 अक्टूबर 2018 को विधानसभा चुनाव के दौरान सभा में आए थे।

यात्रा का बदला मार्ग
जानकारी के अनुसार पूर्व में भारत जोड़ो यात्रा का मार्ग सुसनेर, पिड़ावा, बकानी, सुनेल होते हुए रामगंजमंडी से कोटा की ओर प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इस मार्ग को बदलकर झालरापाटन होते हुए झालावाड़ किया गया है। इससे कयास है कि झालरापाटन में राहुल की यात्रा पार्टी के जनाधार को बढ़ा सकती है।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जाप्ता सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगा। इसके लिए विभिन्न जिलों से अधिकारी और जाप्ता तैनात किया गया है। सुरक्षा में कई आइएएस के साथ ही 20 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 38 उप अधीक्षक व 68 निरीक्षकों की तैनाती की गई है। ये भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ही अपने स्थान को संभाल लेंगे। पूरी व्यवस्था के दौरान पांच से छह हजार का पुलिसकर्मियों और आरएएसी के जवानों के तैनात रहने के उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : पूजा ने 7 लाख रुपए की सोने की चेन लौटाई, ईमानदारी का कायल होकर दिए एक लाख

वाहनों की कर रहे व्यवस्था
जाप्ते को उनकी जगह पर पहुंचाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने मुख्यालय से वाहन मांगे है। इसमें 52 सीटों की 5 बस, 32 सीटों की दस मिनी बस, 22 सीटों की दस मिनी बस, 2 ट्रक, 2 मिनी ट्रक, 10 केम्पर, 30 चारपहिया वाहन मांगे गए हैं। कई वाहन स्थानीय स्तर पर मौजूद हैं।

आसमान से रहेगी नजर
यात्रा की निगरानी के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे की व्यवस्था में जुटी है। इसके लिए खुद के ड्रोन कैमरों के साथ ही अन्य जगहों से भी मंगवाए जा रहे है। जिससे यात्रा में जमीन के साथ ही आसमान से भी निगरानी रखी जा सके।

यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट की लड़ाई को लेकर मुरारीलाल मीणा का बड़ा बयान

मुख्यालय से यह मिलेगा जाप्ता
एसआई-एएसआई -200
हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल -1732
महिला कांस्टेबल -194

आएसी कम्पनियां
कोटा रेंज से मिलेगा जाप्ता
एसआई-एएसआई - 120
हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल -1070

भारत जोड़ो यात्रा की पूरी तैयारी चल रही है। मंत्रियों और अधिकारियों के ठहराव के लिए व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
डॉ भारती दीक्षित, जिला कलक्टर झालावाड़



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/rahul-gandhi-bharat-jodo-yatra-in-jhalawar-rajasthan-7898157/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव