दुर्घटना के बाद बचाने गए लोग, अंदर देख रह गए दंग

आवर(झालावाड़). डग मेगा हाइवे पर गुरुवार सुबह तेज गति से जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे उतर गई। इससे पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोग सहायता के लिए पहुंचते तब तक चालक और खलासी दोनों भाग गए।
गुराडिय़ा कला सरपंच गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि सुकेत डग मेगा हाइवे पर गुराडिय़ा कला के निकट एक पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ से उतर गई थी। जहां मौजूद लोग सहायता के लिए दौड़े, लेकिन चालक और खलासी के भागने पर ग्रामीणों को शक हुआ। पिकअप में देखने पर ऊपर सुकले के कट्टे भरे हुए थे और नीचे लकड़ी के फंटे लगाकर सात गोवंशों को पैर बांधकर भरा हुआ था। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से आजाद कराया गया। गोवंशों के पैर बांधने से उनकी हालत खराब हो गई थी। सूचना पर थानाधिकारी देशराज गुर्जर पगारिया मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पिकअप को कब्जे में लेकर गोवंशों का मेडिकल मुआयना करवाकर मिश्रौली गोशाला भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/people-who-went-to-rescue-after-the-accident-were-stunned-to-see-insid-7935344/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका