बांसवाड़ा के रहने वाले आलोक रंजन अब इस जिले के कलक्टर, जानिए 12वीं के बाद कैसे बने IAS

Alok Ranjan IAS: राजस्थान सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें कई जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं। झालावाड़ में भरतपुर के जिला कलक्टर आलोक रंजन को लगाया गया है।

तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित की:
नए कलक्टर बांसवाड़ा के रहने वाले हैं। 26 दिसम्बर 1985 को जन्मे आालोक रंजन माही और नूतन स्कूल में अध्ययन के बाद वह कोटा गए। वहां उन्होंने इंजीनियरिंग की। दो वर्ष तक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की सेवाएं देने के साथ ही उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित की। उनके पिता का नाम रमेश बृजवासी एवं मां का नाम विमलेश है।

यह भी पढ़ें : वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन शहरों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

डॉ. भारती ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया:
वहीं डॉ. भारती दीक्षित को अजमेर जिला कलक्टर के पद पर लगाया है। डॉ. भारती झालावाड़ में करीब डेढ़ साल रही। उन्होंने 17 जनवरी 2022 को पद संभाला था। उन्होंने यहां महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया। इसके लिए मधु सखी समूह की स्थापना की।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट के बैनर में हाथ की बजाय मशाल, नई पार्टी का इशारा, सियासी गलियारों में चर्चा



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/alok-ranjan-ias-rajasthan-biography-8243216/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव