दुल्हन की तलाश में महंगाई राहत कैंप पहुंचा छोटू, कहा 'अकेले नहीं हो पाती मां-बाप की सेवा'

झालावाड़ | झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र के ठीकरिया ग्राम पंचायत में एक दिन पूर्व संपन्न हुए महंगाई राहत शिविर में 28 वर्षीय युवक ने शिविर प्रभारी के नाम प्रार्थना पत्र सौंप कर सुंदर व सुशील दुल्हन की मांग की।


यह भी पढ़ें : 100 यूनिट फ्री बिजली चाहिए तो जान लें ये जरूरी बात, नहीं किया ऐसा तो पड़ेगा पछताना

महंगाई राहत कैंप में मुख्य अतिथि गिर्राज मीणा को ठीकरिया निवासी छोटू लाल गुर्जर पुत्र किशन गुर्जर ने प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें लिखा कि उसे 24 से 26 वर्ष की दुल्हन चाहिए, जो सुंदर, सुशील व सेवाभावी हो।


यह भी पढ़ें : अब बचे सिर्फ 6 मुहूर्त फिर 4 महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्यक्रम

वह अकेला मां-बाप की सेवा नहीं कर पा रहा है। उसकी जल्द से जल्द शादी कराई जाए। प्रार्थना पत्र को देखकर गिर्राज मीणा ने माइक से ग्राम वासियों से छोटू लाल के लिए जल्द ही दुल्हन तलाश करने में सहयोग करने की अपील की।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/young-man-demanded-bribe-for-marriage-in-inflation-relief-camp-in-jhalawar-rajasthan-news-8300818/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका