31 व अतररजयय रज सतरय पलस परतयगत झलवड म


झालावाड़. राजस्थान पुलिस की 31वीं अंतरराज्यीय रेंज स्तरीय पुलिस प्रतियोगिता शनिवार से पुलिस पैरेड ग्राउंड में शुरु होगी। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि प्रतियोगिताएं 10 जुलाई तक चलेगी। जिसमें कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बून्दी,बारां व झालावाड़ की टीमों के 489 महिला-पुरूष खिलाड़ी भाग लेंगे। पुरूष वर्ग में फुटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी, हैण्डबॉल, तैराकी, बॉक्सिंंग,बेडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी, बॉस्केटबॉल, कुश्ती एथलेटिक्स, तीरंदाजी, शूूटिंग, जूडो, भारोतोलन,दौड,क्रॉसकन्ट्री/मैराथन एवं महिला वर्ग में भारा ेतोलन, वॉलीबाल, हैण्डबॉल,कबड्डी, बैडमिन्टन, जिम्नास्टिक, बास्केटबॉल, टे्रेक दौैड, क्रॉसकन्ट्री/मैराथन गैम्स होंगे।सफल संचालन के लिए जिला खेल विभाग विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला ओलम्पिक संघ द्वारा मनोनित पदाधिकारी, निर्णायक मानोति किए गए। संभागीय आयुक्त करेंगी उद्घाटन- खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, आईजी कोटा रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा करेंगे।

मेडिकल कॉलेज में किया पौधरोपण

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज परिसर में शुक्रवार को रेडियोलोजी विभाग की ओर से पौध रोपण किया गया। रेडियोलोजी विभाग के इंचार्ज हेमंत शर्मा ने बताया कि परिसर में करीब दो दर्जन पौधे लगाकर उन्हे की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। शर्मा ने बताया कि रेडियोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. विपाशा सिंह ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया। पौधरोपण में रेडियोलॉजी विभाग इंचार्ज हेमंत शर्मा, विष्णु गहलोत, स्वप्निल मालव, विनोद ठाकुर, विष्णु शर्मा, हेमराज मीणा, सूरज पारेता, योगेश सुमन आदि मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/31st-interstate-range-level-police-competition-in-jhalawar-competiti-8358709/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव