वसनधर रज झलवड दर पर हवई पटट क कम क ल जनकर


वसुन्धरा राजे न्यूज, झालावाड़ टॉप न्यूज, भाजपा कांग्रेस न्यूज, विधानसभा न्यूज

वसुन्धरा राजे झालावाड़ दौरे पर, हवाई पट्टी के काम की ली जानकारी
- कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद

झालावाड़. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे कोटा में आयोजित सभा के बाद रविवार को सीधे हेलीकॉप्टर से झालावाड़ कोलाना हवाई पट्टी पर उतरी। जहां जिला कलक्टर आलोक रंजन व पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर से करीब १५ मिनट बाहर उसके बाद करीब आधा घंटा हवाई पट्टी के अंदर रुम में वार्ता की। इस दौरान राजे ने हवाई पट्टी के विकास कार्य के बारे में करीब बीस मिनट चर्चा की। उसके बाद डाक बंगले के लिए रवाना हो गईं। राजे तीन दिन झालावाड़ के दौरे पर रहेंगी। सेामवार को वह राडी के बालाजी में महाआरती में भाग लेंगी। उसके बाद मंडावर, झालरापाटन सहित अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी। इस सांसद दुष्यंत सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

झालावाड़. राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में सोमवारको गुरु पूर्णिमा पर सोमवार सुबह ९ बजे बालाजी महाराज का घी,दूध, शहद एवं गोमूत्र एवं गंगा जल से अभिषेक किया जाएगा। महावीर सेवा दल के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि अभिषेक के बाद बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार कर चोला चढ़ाया जाएगा। बालाजी महाराज को 56 भोग लगाकर महा आरती की जाएगी। महा आरती में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह आरती करेंगे। महा आरती के बाद लगभग भंडारा होगा जो देर रात तक चलेगा।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/vasundhara-raje-on-jhalawar-tour-took-information-about-the-work-of-t-8348808/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव