सीज के बाद भी निर्माण, एइएन पर गिरी गाज, नगरपरिषद से किया कार्यमुक्त

झालावाड़.शहर में नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार रात को अनंग कुमार जैन स्मृति भवन के सामने तालाब पेटे में अवैध निर्माण करवाया गया। इस मामले में पूर्व जिला कलक्टर द्वारा सीज किया गया था। इसके बावजूद भी छत का बचा हुआ कार्य करवाया जा रहा था। चार बार पूर्व में दिया जा चुका है नोटिस- इस मामले में नगर परिषद द्वारा चारबार पूर्व में काम बंद करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। फिर भी बीच-बीच में काम चलता रहा।

तालाब पेटे में कर रहे निर्माण-

शहर में विक्की काशवानी द्वारा तालाब पेटे की भूमि पर अवैध रुप से निर्माण कर्रवाया जा रहा है। ऐसे में रात को 10.30 बजे निर्माण कार्य होता देख नगर परिषद अधिकारियों को रात को ही लोगों ने शिकायत की, फिर भी काम नहीं रुका तो जिला कलक्टर को शिकायत की गई। इसके बाद आनन फानन में रविवार को दिन में कार्रवाई करते हुए कार्य में लापरवाही मानते हुए सहायक अभियंता को नगर परिषद से कार्य मुक्त किया गया। यहां नाले पर निर्माण करवाने से नाला भी अवरूद्ध हो रहा है। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों को भी बारिश के समय में परेशानी हो रही है।

रात को निर्माण, इधर दिन में कार्रवाई-

झालावाड़.शहर में अनंग कुमार स्मृति भवन के सामने तालाब पेटे में निर्माण कार्य को लेकर कलक्टर के निर्देश पर नगर परिषद आयुक्त ने सहायक अभियंता सौरभ गुप्ता को कार्यमुक्त कर निदेशालय में सेवाएं देने के लिए कहा। गौरलब है कि नियमित रुप से शिकायतों के बाद भी काम नहीं रोका गया, शनिवार देर रात को अवैध तरीके से छत डाली गई है। ऐसे में जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर आयुक्त अशोक शर्मा व सभापति प्रदीपसिंह राजावत ने कार्य में लापरवाही मानते हुए सहायक अभियंता व अतिक्रमण दल प्रभारी सौरभ गुप्ता को नगर परिषद झालावाड़ से कार्यमुक्त कर नगर निकाय निदेशालय, जयपुर में सेवाएं देने के निर्देश जारी किए। गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व जिला कलक्टर ने इसे सीज कर रखा था, उसके बावजूद भी निर्माण करवाने के मामले में रविवार को कार्रवाई कर गुप्ता को कार्यमुक्त किया गया। मांगी विधिक राय- सीज करने के बाद विक्की काशवानी व राजकुमार सोनी की ओर से करवए गए अवैध निर्माण के मामले में तोडऩे के लिए नगर परिषद ने विधि सलाहकार से राय मांगी है। इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/cease-gaj-fell-on-aen-removed-from-municipal-council-8404109/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव