Brother's Murder : बड़े ने चाकू घोंप कर छोटे भाई का किया मर्डर

भवानीमंडी. झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र के काली तलाई गांव में दो भाइयों में विवाद हो गया। इसमें बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

सीआई मांगे लाल यादव के अनुसार संतोष पत्नी मोहनलाल ने रिपोर्ट में दर्ज करवाया कि काली तलाई गांव निवासी मेरे दोनों भाई कालू व राकेश के बीच बुधवार रात करीब 8 बजे विवाद हो गया था। विवाद के दौरान कालू शराब पीकर राकेश को गालियां दे रहा था। मना करने पर बड़े भाई कालू ने छोटे भाई राकेश के पेट में चाकू से वारकर दिया। घायल अवस्था में उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आंकखेड़ी पंचायत के कालीतलाई गांव मे बहन-भाई रात को 9 बजे का शुभ मुहूर्त में राखी बांधने को लेकर इन्तजार कर रहे थे। इतने में ही कालू योगी शराब पिकर आया और गाली-ग्लोज करने लगा। तो उसके छोटे भाई राकेश ने उससे कहा की गाली-गलोज मत कर पहले राखी बंधवा ले। इस दौरान पास मे पड़े चाकूृ से कालू ने राकेश पर हमला कर दिया। राखी बाधने को लेकर उनकी दोनों बहने मध्यप्रदेश के दुधाखेडी से सोना बाई व दुसरी खंजुरीपंथ से बसन्ती बाई आई हुई थी। जिन्हों का रो-रो कर बुरा हॉल हो रहा था।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/the-elder-killed-the-younger-brother-by-stabbing-him-8462787/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका