honeyBee attack : कलशयात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल

पिड़ावा. झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र के देवची गांव से शेरपुर के महाकालेश्वर मन्दिर तक बुधवार को निकाली जा रही कलश यात्रा पर रास्ते में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें डंक लगने से करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। देवची निवासी दाणूलाल ने बताया कि बुधवार को उनके गांव देवची से शेरपुर के कालेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जा रही थी। कलश यात्रा में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल थे। इसी दौरान देवची व शेरपुर गांव के बीच रास्ते में कलश यात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने जोरदार हमला कर दिया। हमले में महिला, पुरुष व बच्चों सहित करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पिड़ावा अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। मधुमक्खियों के हमले से कलश यात्रा में भगदड़ मच गई, तथा लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत

असनावर. कस्बे में एक विवाहिता की अज्ञात जहरीला पदार्थ सेवन से मौत हो गई। थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि विवाहिता के पति मांगीलाल ने रिपोर्ट दी है। बताया कि मंगलवार सुबह मेरी बेटी पूजा ने फोन किया कि मम्मी ने कुछ खा लिया है। वह उलटिया कर रही है। मैं एवं मेरे माता पिता तुरन्त घर पहुंचे। जहां पर जाकर देखा कि मेरी पत्नी उलटिया कर रही थी। हम घर वाले मेरी पत्नी दुर्गा बाई (31) को लेकर असनावर अस्पताल लेकर गए। जहां से चिकित्सकों ने दुर्गाबाई को झालावाड एसआरजी अस्पताल में ईलाज के लिए रेफर कर दिया। दुर्गाबाई को 108 ऐम्बूलेंस से झालावाड सरकारी अस्पताल मे ईलाज के लिए ले जाकर भर्ती किया। जहां पर बुधवार को इलाज के दौरान दुर्गाबाई कि मृत्यु हो गई है। मेडिकल बोर्ड ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/bees-attack-on-kalshayatra-many-people-injured-8435111/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव