Public Works Department : पीडब्ल्यूडी के सिटी फोरलेन पर नगर परिषद खड़े कर दिए यूनिपोल

झालावाड़. नगर परिषद ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर सिटी फोरलेन पर प्रचार के लिए यूनिपोल लगवा दिए जबकि इसके लिए अनुमति सार्वजनिक निर्माण विभाग से लेनी थी। नगर परिषद आयुक्त ने बिना अनुमति लिए जयपुर की एक कंपनी को यूनिपोल लगाने का टेंडर दे दिया। जब मामला तूल पकडऩे लगा तो राज्य सरकार की योजनाओं के पोस्टर लगवा दिए। जबकि इन बोर्ड पर विज्ञापन लगाए जाएंगे, जिनसे एक दिन से लेकर एक माह तक का किराया वसूला जाएगा।
सिटी फोरलेन सार्वजनिक निर्माण विभाग के पास है। इसकी मरम्मत आदि का काम यही विभाग देखता है। इस मामले की शिकायत गत दिनों यातायात शाखा की बैठक में भी की जा चुकी है, बावजूद इसके इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शहर में सिटी फोरलेन पर रेन बसेरा से लेकर गिन्दौर तक करीब बीस यूनीपोल लगाए गए है। यूनीपोल 20 गुणा 10 फीट के हैं, जो वाहन चालकों के ध्यान आकर्षित करते हैं। इससे दुर्घटनाओं की भी आशंका है।

पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
यूनिपोल को लेकर नगर परिषद के पार्षद रईस चौधरी, सुजीत कश्यप, गिरधर गोपाल, नीलम गुर्जर, शादाब, रामलाल रेगर, अशोक कहार, प्रिया कश्यप, अनिल सुमन और प्रकाश चंद ने सभापति को ज्ञापन देकर यूनीपोल का काम तुरंत रोकने की मांग की। पार्षदों ने बताया कि यूनिपोल लगाते समय विद्युत खंबों की केबलें काट दी। जिससे कई खंभों की रोड लाइट बंद हो गई है। रात को आए दिन में हादसे हो रहे हैं।

जो हमारे अधिकार क्षेत्र में था उसी अनुसार काम किया। नगर परिषद क्षेत्र में जो भी रोड निकल रही है उस पर परिषद का अधिकार है। हमें अनुमति की जरुरत नहीं होती है। जो भी आरोप लगा रहे हैं गलत है।
अशोक शर्मा, आयुक्त नगर परिषद, झालावाड़

सिटी फोरलेन सार्वजनिक निर्माण विभाग को हैंड ओवर हो गया है। इस पर नगर परिषद को गडढे खोदने और यूनीपोल लगाने का अधिकार नहीं है। बिना अनुमति के पोल लगाए जा रहे हैं, आयुक्त को निर्देश लेटर दे दिया है, फिर भी नहीं मान रहे हैं। शुक्रवार को फिर से लेटर लिखा, काम नहीं रोका तो एफआईआर करवाएंगे।
हुकम चंद मीणा, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, झालावाड़

यूनीपोल लगाने के मामले में पार्षदों ने ज्ञापन दिया है। अनुमति ली या नहीं मुझे इसकी जानकारी नहीं है,इसकी तथ्यात्मक जानकारी लेकर संवेदक को बुलाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संजय शुक्ला, सभापति नगर परिषद झालावाड़



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/city-council-erected-unipole-on-pwd-s-city-forelane-8427554/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव