बढ़ी किसानों की चिंता, 6 सितंबर से लगातार हो रही बारिश से सड़ने लगी फसलें
weather news झालवाड़ के रटलाई कस्बे सहित क्षेत्र में 6 सितंबर से लगातार हो रही बारिश से खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल खराब होने लगी है। कई खेतों में सोयाबीन हरि होने के बावजूद फलियां गिर रही हैं।
क्षेत्र के किसानों ने सोयाबीन का अलग किस्म का बीज बोया। इसके पकने में एक सप्ताह से 3 सप्ताह का अन्तर रहता है। ऐसे में करीब 20 दिनों तक बारिश नहीं होने से पहले आने वाली सोयाबीन पीली पड़कर सूख गई थी। उसकी कटाई का समय आया तो बारिश शुरू हो गई, जो पिछले 6 दिनों से दिनरात में कभी भी हो रही है। कई खेतों में सोयाबीन खराब हो गई है। किसानों ने बताया कि जो सोयाबीन की फसल अच्छी थी वो भी लगातार बारिश से खराब हो गई है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस प्रसिद्ध झील में जा रहा सीवरेज का पानी
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि एक सप्ताह मौसम साफ रहे तो सोयाबीन की फसल सूखे। फिर कटाई, निकलाई आदि कार्य पूरे हो सकेंगे, लेकिन बारिश व तेज हवाओें ने किसानों की चिंता में डाल रखा है। क्षेत्र के किसान बालचंद, राधेश्याम, मोहनलाल, रामनारायण आदि ने बताया कि सोयाबीन की बुवाई किसानों के लिए दिनों दिन घाटे का सौदा साबित हो रही है। सरकार को खेतों में जाकर सर्वे कर मुआवजा एवं बीमा का लाभ देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : IMD New Alert: फिर करवट लेगा मौसम, अगले 3 घंटे में झमाझम बारिश के लिए आया मौसम विभाग का लेटेस्ट अलर्ट
फलियां गिर रही
रटलाई निवासी किसान गोरी लाल गुर्जर,दौलत राम गुर्जर आदि ने बताया कि हरिपुरा के माल में करीब 7 से 8 बीघा खेत में सोयाबीन की बुवाई की थी। सोयाबीन पूरी तरह हरी भरी है, लेकिन अपने आप उसमें फलियां गिरकर पड़ रही है। इससे पैदावारी पर विपरीत असर होगा। इससे काफी नुकसान हो रहा है।
बकानी तहसील क्षेत्र में बारिश नहीं आने से फसलें खराब हुई। बाद में लगातार बारिश से खराब हो रही हैं। इसको लेकर बकानी तहसीलदार को पूर्व में ज्ञापन दिया था। अब एक बार फिर ज्ञापन देकर सर्वे करवाने की मांग की जाएगी।
मनोहर सिंह चौहान, अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, तहसील बकानी
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/weather-impact-on-soybean-crops-farmers-concerns-increased-due-to-continuous-rain-from-6-september-8485222/
Comments
Post a Comment