शहर के मंदिरों को सजाया, आज मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव
झालावाड़.जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गुरुवार को हर्ष के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। शहर के सत्यनारायण भगवान मंदिर पर रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनेगा। इससे पूर्व 9 बजे से 12तक भजन-कीर्तन होगा। अग्रवाल समाज के सचिव विशाल मित्तल बताया कि झांकियां सजाई जाएगी। इसके बाद भजन कार्यक्रम, झांकी दर्शन और भोग प्रसाद का वितरण होगा। मंदिर परिसर को झालरों से सजाया गया। वहीं डिप्टी जी के मंदिर पर भी बड़ा कार्यक्रम होगा। यहां के पुजारी ने बताया तैयारियां पूर्ण कर ली। बाजारों में पोशाक और झूलों से सजी दुकानें- जन्माष्टमी पर्व को लेकर बुधवार को लोग दिनभर तैयारिया करते नजर आए। शहर के मंगलपुरा चतुर्भुज नाथ मंदिर व पुरानापोस्ट ऑफिस चौहारे पर बलदाऊजी मंदिर पर सजावट की गई है। इसके अलावा आधा दर्जन मंदिर में भी आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। लड्डू गोपाल की पोशाक खूब बिकी- शहर के बाजार में भी जन्माष्टमी को लेकर जन्म के बाद लड्डू गोपाल को सजाने के लिए पोशाक और शृंगार का सामान भी खरीदते नजर आए। पोशाक के लिए खास रंग और कपड़े को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर में जन्माष्टमी से जुड़े सामान और कान्हा के शृंगार को सामग्री खरीदने के लिए बुधवार को बाजार में दुकानों पर भीड़ नजर आई।
लॉ कालेज में विजेताओं को किया पुरस्कृत
झालावाड़.राजकीय विधि महाविद्यालय मुंडेरी में बुधवार को राजस्थान मिशन 2030 के तहत निबंध सहित कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्राचार्य राकेश कुमार मीणा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम मयंक सुहानिया, द्वितीय आकाश पंवार, तृतीय सोनू सुमन रहे। निबंध में सोनू सुमनप्रथम,शालू पारेता द्वितीय, आकाश पंवार तृतीय रहे। विजेताओं को प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए।इस मौके पर मिशन की प्रभारी डॉ.नीरू चौहान, कार्यक्रम प्रभारी डॉ.ममता चांवला, अजय भटनागर,बृजेश वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, दुर्गाशंकर, मदन, कालू आदि मौजूद रहे।
कई दिनों बाद हुई 10 मिनट बारिश झालावाड़.शहर में कई दिनों बाद शाम 4 बजे बाद मौसम बदला और तेज हवा के साथ करीब 10 मिनट अच्छी बारिश हुई। बरसात होने से सड़कों पर पानी बह निकला। वहीं सूखती फसलों को देख मुरझाए किसानों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई। सूखती फसलों को जीवनदान मिला है किसानों की उम्मीदें फिर से बढ़ गई है। क्षेत्र में करीब 20 दिनों बाद हल्की बरसात हुई है। किसानों का कहना है कि बरसात काफी कम हुई है लेकिन सूखती फसलों को कुछ राहत मिली।झालावाड़ शहर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई उसके बाद दोपहर एक बजे कुछ समय के लिए तेज बारिश हुई इसके बाद शाम चार बजे दस मिनट बारिश हुई। यहां हुई बारिश- जिले में बुधवार को झालरापाटन में 4, झालावाड़ में2.4, रायपुर में 3, डग में 7, गंगधार में9, खानपुर में एक, पचपहाड़ में 9 एमएम बारिश हुई। जिले अभी तक औसत बारिश 497 एमएम हुई वहीं गत वर्ष इस समय तक 1193.95 एमएम बारिश हुई थी।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/city-s-temples-decorated-krishna-janmotsav-will-be-celebrated-today-8473019/
Comments
Post a Comment