power cut : बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों की अनूठी नाराजगी

बर्डगुवालिया जीएसएस पर जताई नाराजगी

भीमसागर. झालावाड़ जिले के खानपुर उपखंड क्षेत्र के हरिगढ़ कस्बे में बर्डगुवालिया जीएसएस पर बिजली विभाग द्वारा पॉवर ट्रांसफार्मर को चालू नहीं करने के कारण लोग नाराज हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष गोवर्धन लाल नागर की अगुवाई में गुरुवार को किसानों ने ढोल-बाजे बजाकर और ट्रांसफार्मर की पूजा करके अनूठे तरीके से प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। नागर ने बताया की पिछले 2 सालों से क्षेत्र के किसानों को कम वॉल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मोटरें भी जल चुकी हैं। इसको लेकर कई बार विभाग को भी अवगत कराया, साथ ही कई प्रशासन और नेताओं को ज्ञापन भी दिए, लेकिन हालात नहीं बदले। इस दौरान आरोप लगाया की प्रशासन द्वारा जीएसएस पर एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाने के एक महीने बाद बाद भी विभाग ने अभी तक चालू नहीं किया है। जिसके चलते किसानों को कम वॉल्टेज का सामना करना पड़ रहा है। वही विभाग को अवगत कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर चालू नहीं किया इसी के विरोध में किसानों ने ढोल बजाकर पूजा प्रतिष्ठा करके अनूठे तरीके से विरोध और आक्रोश व्यक्त किया है।

पर्याप्त बिजली नहीं देने का आरोप

इस दौरान किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जीएसएस पर जब लोड कम करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखा उसका उपयोग नहीं होने किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही। लोड ज्यादा आ रहा है। विभाग को कई बार अवगत करवाया, अगर 2 दिनों में विभाग इस ट्रांसफार्मर को चालू नहीं करवाता है तो एईएन समेत जेईएन का श्रीफल भेंट कर सम्मान के बाद चालू करने की अपील कर प्रदर्शन करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अभयसिंह चन्द्रवात हरिगढ़, सुरेश गुर्जर, रणवीरसिंह, गोवर्धन सिंह, रामनिवास गुर्जर,तेजपाल, समेत अन्य जीएसएस जुड़े गांवों के किसान मौजूद रहे।

लोड की समस्या जीएसएस पर थी। इसको लेकर ही 15 दिन पहले एक ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए रखा है। अभी उसको चार्ज कर लोड पर लिया जा रहा है। इस वजह समय लगा है। एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। फिर सुचारू बिजली मिलने लगेगी।

राघवेंद्र मिश्रा, सहायक अभियंता, बिजली विभाग, खानपुर



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/unique-displeasure-of-villagers-troubled-by-power-cuts-8475231/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव