State Highway : स्टेट हाइवे अधूरा और टोल वसूल रहे पूरा

परवन बांध के डूब क्षेत्र में आ रहा हिस्सा
सारोलाकलां. झालावाड़ जिले में खानपुर व सारोला कलां कस्बे से गुजर रहा 87 किलोमीटर लंबा दरा-अरनिया स्टेट हाइवे दो साल से अधूरा पड़ा रहा है। वहीं इस मार्ग पर टोल वसूली पहले ही शुरू हो चुकी है। करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस सड़क मार्ग का डेढ़ किलोमीटर हिस्सा परवन बांध के डूब क्षेत्र में आ रहा है। ऐसे में सारोला क्षेत्र के गांव खोखेड़ा में डेढ़ किलोमीटर का निर्माण कार्य दो साल से अधूरा पड़ा है। इस स्टेट हाइवे पर दरा से वाहन सरपट दौड़ रहे हैं लेकिन हाइवे से जुड़े गांव खोखेड़ा पहुंचते ही सफर कष्ट दायक हो जाता है।
यह स्टेट हाइवे अकलेरा के पास नेशनल हाइवे से मिलता है। मध्यप्रदेश जाने वाले सभी भारी व अन्य वाहन इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। ऐसे में डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा परेशानी दे रहा है। खोखेड़ा गांव में सड़क के नामोनिशान भी नहीं बचे हैं। यहां एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे ही गड्ढे हो रहे हैं। इनमें गंदा पानी भरा रहता है। ऐसे में गड्ढों की गहराई का भी पता नहीं चलता। इस डेढ़ किमी खस्ताहाल सड़क को पार करने में आधा घंटा से ज्यादा का समय लग जाता है। सारोलाकलां निवासी शिक्षक ललित वर्मा का कहना है बदहाल सड़क से आए दिन छोटे वाहनों में खराबी होती रहती है। कार का चेम्बर गड्डों में धंस जाता है । जिससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है।

दो साल से फाइलों में कार्रवाई
डूब क्षेत्र में स्टेट हाइवे निर्माण प्रस्ताव दो साल से परवन बांध सर्वेक्षण विभाग व सड़क निर्माणाधीन एजेंसी के बीच फाइलों में दौड़ रहे हैं। स्टेट हाइवे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि परवन बांध भराव क्षमता का पानी स्टेट हाइवे के छोर पर रहेगा। ऐसे में छूट रहा स्टेट हाइवे सड़क निर्माण जमीन से 6 फीट ऊंचा स्पॉन वाल के ऊंचा बनाया जाएगा।

प्रस्ताव भेज रखे हैं
6 माह पूर्व 10 करोड़ रुपए के प्रस्ताव जलसंसाधन विभाग को भेजे हैं। प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति नहीं आई है। ऐसे में निर्माण अटका है।

हितेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता, पीपीपी मोड- दरा-अरनिया स्टेट हाइवे

प्रस्ताव भेज रखे हैं। रिमाइंडर पत्र भी भेज रहे हैं। बजट आते ही स्टेट हाईवे निर्माण को रिलीज कर दिया जाएगा। इसे बजट में प्राथमिकता से लेंगे।
महेंद्र कुमार मीणा, अधिशासी अभियंता, जलसंसाधन विभाग



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/state-highway-is-incomplete-and-toll-is-being-collected-8522315/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव