चैकिंग में 74 लाख जब्त, विरोध में व्यापारी

मनोहरथाना अकलेरा मार्ग के घरबोलिया घाटी से मोहनपुरा नाका पर गुरुवार रात 8.30 बजे चुनावी नाकाबंदी के दौरान उड़नदस्ता ने कार से जा रहे व्यापारी से 74 लख रुपए बरामद किए हैं। दस्तावेज पेश नहीं करने पर रुपए आयकर विभाग को भेज दिए हैं।

दांगीपुरा थाना प्रभारी मांगीलाल सुमन ने बताया कि बताया कि एफएसटी टीम प्रभारी भवानी शंकर व पुलिस टीम प्रभारी हैड कांस्टेबल मोती लाल के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार सवार मनोहर थाना निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा व चालक लक्ष्मी नारायण से 74 लाख रुपए नकदी बरामद की गई।


बैंक से निकाल कर ला रहे थे

इस कार्रवाई के विरोध में मंडी व्यापारियों द्वारा ज्ञापन देकर शुक्रवार से मंडी बंद करने का निर्णय लिया गया। मंडी व्यापारियों ने बताया कि कृषि उपज मंडी के जैन ट्रेडर्स के व्यापारी के 74 लाख रुपए जो की झालावाड़ बैंक से निकाल कर मुनीम गोपाल शर्मा व गाड़ी चालक लक्ष्मी नारायण सेन लेकर आ रहे थे तभी पुलिस की चेकिंग के दौरान रुपए जप्त किए गए। रुपए जप्ती के बाद व्यापारी द्वारा बैंक के सभी लीगल कागज पुलिस विभाग को दिखाए गए । इसके बावजूद भी पुलिस विभाग द्वारा रूपयो को जप्त कर आगे की कार्रवाई आयकर विभाग को सौंप दी ।


ऐसे तो कैसे व्यापार कर पाएंगे

इसके विरोध में सभी व्यापारी मंडी परिसर में एकत्रित हुए और बैठक आयोजित कर तहसीलदार को विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपा। बताया कि यहां बैंक में इतना लेनदेन नहीं हो सकता इसलिए सभी व्यापारी झालावाड़ व अकलेरा की बैंक से ही लेनदेन करते हैं। यह रोज का कार्य है। अगर इस तरह के रुपए रोके जाएंगे तो मंडी में व्यापारियों को व्यापार करना संभव नहीं होगा । इसके चलते व्यापारियों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार से मंडी में व्यापारियों द्वारा कामकाज बंद किया जाएगा ।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/rs-74-lakh-seized-during-checking-traders-protest-8571426/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका