पिस्टल भी रखते हैं करोड़पति निर्दलीय प्रत्याशी

डग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक रामचंद्र सुनारीवाल बागी हो गए। उन्होंने गुरुवार को रैली के साथ निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया। सुनारीवाल 2013 में भाजपा के टिकट पर यहां से विधायक चुने गए थे। अभी डेमेज कंट्रोल के लिए किसी बड़े नेता ने संपर्क नहीं किया है। सुनारीवाल ने कहा कि जनता के कहने पर में चुनाव लड़ रहा हूं। बीजेपी से भी पर्चा दाखिल करूंगा यदि फिर भी पार्टी की इच्छा नहीं है तो मैं जनता का उम्मीदवार हूं।
नामांकन में सुनारीवाल ने अपनी व पत्नी की संपत्ति का खुलासा किया है।

2013 में सुनारीवाल डग विधानसभा से विधायक रहे हैं। इस एक दशक में सुनारीवाल की संपत्ति दुगनी हो गई। 2013 में नामांकन के समय उनके पास नकदी, बैंक में जमाएं, जेवरात सहित सभी मिलाकर 54 लाख 59 हजार रुपए थे लेकिन अभी निर्दलीय के रूप में दाखिल किए नामांकन में शपथ पत्र पेश किया तो उनके पास 85 लाख 62 हजार 366 रुपए हैं। सुनारीवाल के पास एक पिस्टल भी जिसकी कीमत करीब 94 हजार रुपए है।

विधानसभा उम्मीदवार रामचन्द्र सुनारीवाल व पत्नी सुशीला की संपत्ति का विवरण इस प्रकार है।

रामचन्द्र सुनारीवाल की संपत्ति कैश : 4 लाख
बैक में राशि : 29,03,928

कार : 3 कार लागत-20 लाख
शेयर : 2 लाख 57 हजार 358

सोने के जेवर : 22 लाख 20 हजार
चांदी के जेवर : 5 लाख 60 हजार

अचल संपत्ति : 2 करोड़
शस्त्र : एक पिस्टल, लागत 94 हजार

पत्नी सुशीला सुनारीवाल की संपत्ति

केश : 3 लाख 80 हजार रूपए
बैंक : 12 लाख रूपए

शेयर : 3 लाख 55 हजार रूपए
सोने के जेवर : 34 लाख 21 हजार रूपए

चांदी के जेवर : 1 लाख 40 हजार
अचल संपत्ति : 42 लाख रूपए



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/millionaire-independent-candidates-also-keep-pistols-8571843/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव