सिंचाई वे पेयजल के लिए काम करेंगे- गोविन्द , पलायन रुके, ऐसी योजनाएं लाएंगे- नेमीचन्द

विधानसभा: मनोहरथाना
नाम: गोविन्द रानीपुरिया
उम्र: 51
शिक्षा: स्नातक
संपत्ति:1 करोड़ 95 लाख 13 हजार 287
अपराधिक केस: कोई नहीं

1. सवाल: टिकट मिलने का क्या आधार रहा, अन्य समाज व दावेदारों को कैसे साथ लेंगे
जवाब:टिकट मिलने का मुख्य आधार पांच साल के कार्यकाल में हमेशा जनता के साथ रहे, सभी को साथ लेकर चले। क्षेत्र में विधायक कोष से कई काम करवाएं। इसी को देखते हुए फिर से टिकट दिया गया है।

2.सवाल: विधानसभा चुनाव में आप जनता के बीच किन प्रमुख मुद्दों को लेकर जा रहे हैं

जवाब: कांग्रेस सरकार में बिजली, पानी, शिक्षा की समस्या रही, इन्ही को लेकर जनता के बीच जा रहे है, विधानसभाक्षेत्र का प्रमुख मुद्दा पलायन है।

03.सवाल: वे पांच काम जो आप जितने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए करेंगे

जवाब: सबसे पहले पलायन को रोकना, भील समाज को डीएसपी में शामिल करवाना, सिंचाई व पेयजल के लिए पर्याप्त जलस्त्रोत की सुविधाएं मुहैया करवाना, शिक्षा के क्षेत्रमें बालिका स्कूल व अन्य स्कूलों को क्रमौन्नत करवाना, एसी-एसटी वर्ग के लिए बालिका छात्रावास बनवाना, पठारीक्षेत्र की 50 फीसदी ग्राम पंचायतों में मिनी एनिकट बनवाना।

04.सवाल: मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कमजोर है, आप क्या करेंगे
जवाब: भाजपा की सरकार आने के बाद प्रत्येक गांव में सड़क को सड़क से जोड़ा जाएगा,अकलेरा सीएचसी को क्रमोन्नत कर उप जिला चिकित्सालय बनाने का प्रयास किए जाएंगे, गांवों में नए उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं है वहां शिक्षकों की नियुक्ति तथा नए मॉडल स्कूल खुलवाने के प्रयास किए जाएंगे।


05.सवाल: मनोहरथाना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है, यहां से लोग रोजगार के लिए दूसरे शहरों में पलायन करते है, कैसे समाधान करेंगे
जवाब: क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए भाजपा सरकार आने के बाद नए उद्योग लगवाने का प्रयास किया जाएगा। कुटीर उद्योगों के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।मनोहरथाना क्षेत्र के लिए विशेष पैकेट की मांग की जाएगी।
06.सवाल: विधानसभा क्षेत्र के मनोहरथानाव व असनावर उपखंड है, लेकिन अभी तक यहां नगर पालिका नहीं बन पाई, आप क्या प्रयास करेंगे
जवाब: यहां दोनों जगह सरकार से मांग कर नगर पालिकाएं बनवाने का प्रयास किया जाएगा

विधानसभा: मनोहरथाना
नाम: नेमीचन्द मीणा
उम्र: 32
शिक्षा:10वीं पास
संपत्ति:1 करोड़ 5 लाख34 हजार 222रुपए

अपराधिक केस: कोई केस नहीं

1. सवाल: टिकट मिलने का क्या आधार रहा, अन्य समाज व दावेदारों को कैसे साथ लेंगे
जवाब: सभी 36 कौम की मांग रही कि मनोहरथाना क्षेत्र में नया व युवा चेहरे को उम्मीदवार बनाया जाएं। मैंने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रहते काम किया उसी की बदौलत टिकट मिला।जो दावेदारी कर रहे थे वो भी कांग्रेस पार्टी के साथ है, सभी का साथ मिलेगा।


2.सवाल: विधानसभा चुनाव में आप जनता के बीच किन प्रमुख मुद्दों को लेकर जा रहे हैं
जवाब: मनोहरथाना क्षेत्र में 85 फीसदी ग्रामीण एरिया है, यहां शिक्षा व सड़कों की कमी है उन्हे पूरा करेंगे। कांग्रेस सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, राशन फ्री करने सहित कई योजनाएं चलाई उन्हे जनता के बीच लेकर जा रहे हैं।
03.सवाल: वे पांच काम जो आप जितने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए करेंगे
जवाब: क्षेत्र में पानी की कमी को दूर किया जाएगा, बड़े उद्योगों की स्थापना की जाएगी,जिन गांवों में सड़कें नहीं है वहां सड़क बनवाना, किसानों को समय पर मुआवजा दिलवाना,युवाओं को रोजगार के कौशल संपन्न बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलवाना मेरे एजेंडे में शामिल है।

04.सवाल: मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कमजोर है, आप क्या करेंगे
जवाब: ये सही हैमेरा पूरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में शिक्षकों, एएनएम,कम्पाउंडर, डॉक्टरों के खाली पदों को भरवाया जाएगा, केलखोरिया को जोडऩे के लिए ब्रिज बनवाना व सरड़ा-मानपुरा को जोड़ा जाएगा ताकि बारिश के दिनों में परेशानी नहीं हो।


05.सवाल: मनोहरथाना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है, यहां से लोग रोजगार के लिए दूसरे शहरों में पलायन करते है, कैसे समाधान करेंगे
जवाब: यहां छोटे-छोटे कुटीर उद्योग लगवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि लोगों को पलायन नहीं करना पड़े।

06.सवाल: मनोहरथाना उपखंड है, लेकिन अभी तक यहां नगर पालिका नहीं बन पाई, आप क्या प्रयास करेंगे

जवाब: मनोहरथाना विधानसभा में असनावर व मनोहरथाना दोनों उपलब्ध स्तर के कस्बे है जितने के बाद इनमें नगर पालिका खुलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।दोनों जगह सफाई की प्रोपर व्यवस्था की जाएगी।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/irrigation-they-will-work-for-drinking-water-govind-stop-migration-8584583/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव