भाई दूज मनाने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
जिले में बुधवार को भाई दूज मनाने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पचपहाड़ निवासी हितेश मेवाड़ा (26) पुत्र बगदीराम उसकी बहन पूजा मेवाड़ा (28) व मां कमलेश (50) पत्नी बगदीराम तीनों मोटरसाइकिल से भाईदूज मनाने चेचट थाना क्षेत्र के धावद गांव जा रहे थे। इसी दौरान करीब 9 से 10 बजे के बीच उंडवा के पास एक कार तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के चक्कर में गलत साइड में आकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, इससे हितेश की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं पूजा व कमलेश बाई की एसआरजी चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई।
एसआरजी चिकित्सालय में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।पचपहाड़ में शाम के समय गमगीन माहौल में तीनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। खतरनाक थी टक्कर- कार इतनी तेज थी की बाइक सवारों के हाथ पैर बूरी तरह से टूट गए। वहीं भीषण टक्कर के चलते बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तो पूजा के हाथ व पैर में फैक्चर होने से गत्तालगाकर बांधकर चिकित्सालय लेकर आए लेकिन पूजा व उसकी मां ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दोनों भाई बहन चला रहे थे घर-
पूजा व हितेश दोनों भाई-बहन स्कूल में पढ़ाने जाते थे, इन्ही से घर का खर्चा चल रहा था। पूजा पचपहाड़ कस्बे में ही आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ाती थी, वहीं हितेश मध्यप्रदेश के शामगढ़ एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाता था। पिता की कोरोनाकाल में मौत होने के बाद दोनों भाई बहन ही घर चला रहे थे। अब हितेश के परिवार में उसका छोटा भाई गोलू ही पूरे परिवार में एक सदस्य बचा है। वो अभी पढ़ाई कर रहा है।
हर आंख थी नम-
पचपहाड़ कस्बे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने पर हर किसी की आंख नम थी। जब शव यात्रा निकली तो कस्बे के लोगों की आंखों में आंसू आ गए।तीनों का शाम के समय एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार शाम को मोहल्ले में लोगों के घरों के चूल्हे भी नहीं जले।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/three-members-of-the-same-family-going-to-celebrate-bhai-dooj-died-8590843/
Comments
Post a Comment