झालावाड़ : घर में लगी आग के बाद विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी
Married Woman Dies Under Mysterious Condition In House Fire : जयपुर/झालावाड़। झालावाड़ जिले के सारोला कस्बे में मकान में आग लगने से एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। आग लगने की सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर झालावाड़ की जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। आज महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सरोला थाना अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि सारोला कस्बे में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : जिले में चोर गिरोह सक्रिय:सर्दी बढऩे के साथ ही बढ़ गई चोरी की घटनाएं, एक दिन में तीन बाइक चोरी
उन्होंने बताया कि मकान के बने कमरे में विवाहिता 23 वर्षीय पायल का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतका के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला पायल चेचट निवासी है। करीब 6 माह पूर्व उसका विवाह सारोला कस्बे में रहने वाले विनायक से हुआ था। विनायक टाइल्स का व्यापारी है। फिलहाल मृतका के पीहर पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मकान में आग लगने के कारण भी साफ नहीं हो पाए हैं।
source https://www.patrika.com/jhalawar-news/jhalawar-married-woman-dies-in-house-fire-police-suspects-foul-play-8645161/
Comments
Post a Comment