दिनदहाड़े लाखों के जेवर चुरा ले गए चोर

खानपुर थाना क्षेत्र के गोलाना कस्बे के माली मोहल्ले में गुरुवार दोपहर को दिन दहाडे़ सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर साढे तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। जानकारी अनुसार गोलाना निवासी जसवंत सुमन ने बताया कि गुरुवार दोपहर को घर पर कोई नहीं था। परिवारजन खेत पर कृषि कार्य करने गए थे।


सुमन ने बताया कि जब वह विद्यालय से घर लौटा तो मकान के गेट का ताला टूटा मिला। मकान में रखी अलमारी का गेट उखड़ा हुआ था और कपड़े फैले हुए मिले। अलमारी में रखा सोने का तीन तौला हार, मंगलसूत्र, कानों की टोकरियां, चांदी के पायजेब सहित करीब साढ़े तीन लाख रुपए जेवर व 6 हजार रुपए नकदी अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

खानपुर कस्बे के पुराना कब्रिस्तान गुर्जर मोहल्ले में गुरुवार दोपहर अज्ञात बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ले गए। खानपुर निवासी जगदीश गुर्जर ने बताया कि चोर सोने की टोकरी, मंगलसूत्र, चांदी के पायजेब, तोड़ियां व 50 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। पड़ोसी ने ताला टूटा होने की सूचना दी। इसके बाद घर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस पर मोहल्ले वासियो ने नाराजगी जताई। इससे पहले मंगलवार को सिदि्ध विनायक कॉलोनी में रामहेतार नागर के मकान में भी दिन दहाड़े चोरी की वारदात हो चुकी है। लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदातों को लेकर कस्बेवासियों ने रोष प्रकट कर पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है।


मंशापूर्ण गणेश मंदिर की दान पेटी चुराने का आरोपी गिरफ्तार
डग. मंशापूर्ण गणेश मंदिर की दान पेटी चुराने वाले चोर को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रघुवीर सिंह हाड़ा ने बताया कि गणेश चौक स्थित मंशापूर्ण गणेश मंदिर की दान पेटी चोरी हो गई थी। फरियादी पंकज बैरागी ने रिपोर्ट दी थी। इसके बाद चोर की तलाश के लिए टीम गठित की गई। टीम ने मंदिर के पास बैंक के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुन्ना मंसूरी पुत्र शफी मोहम्मद निवासी दूधालिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 4 हजार 434 रुपए व दानपेटी जब्त की है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/thieves-stole-jewelery-worth-lakhs-in-broad-daylight-8615302/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव