कुछ हुआ ऐसा कि रात में सहम गए ट्रेन यात्री

जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार रात चलती ट्रेन में करीब दो दर्जन से अधिक लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें नगर निवासी ब्यूटीपार्लर की संचालिका से भी लुटेरे बैग छीन ले गए। इसमें 35 हजार की नकदी थी। महिला ने दाहोद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस को वारदात की लिखित शिकायत दी।

पंचायत समिति चौराह निवासी सरोज गुप्ता पत्नी संजय बुधवार रात मुंबई से ब्यूटीपार्लर के सेमीनार में भाग लेकर मित्र अध्यापिका अनुसुइया तोमर के साथ जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नम्बर एस-5 की सीट नम्बर 60 पर बैठकर आ रही थी। रात 11 बजकर 6 मिनट पर अंकलेश्वर जंक्शन से ट्रेन निकलने के आधे घंटे बाद ट्रेन की बोगी पर खिड़कियों पर दो दर्जन से अधिक लुटेरे लटक गए। ट्रेन की खिड़की से ही यात्रियों के सामानों की लूटपाट शुरू कर दी। लुटेरे एक दर्जन से अधिक यात्रियों से मोबाइल, पर्स एवं कीमती सामान लूट ले गए। इस दौरान लुटेरों 35 हजार रुपए की नकदी का बैग छीन लिया।


लूट की वारदात के बाद यात्रियों ने रेलवे के 139 नम्बर पर भी शिकायत की लेकिन दो घंटे बाद बड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों की शिकायत दर्ज हो सकी। वहीं उसने भी दाहोद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आए आरपीएफ हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह को लिखित शिकायत दी। लोगों का कहना था कि सरकार रेलवे का आए दिन किराया बढ़ा रही है, लेकिन सुरक्षा का कोई इन्तजाम नहीं है। ट्रेन सुबह करीब 6 बजकर 32 मिनट पर भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली।


दिनभर टालमटोल करती रही पुलिस
जैसेे ही वारदात की शिकार महिला वारदात की दास्तान बताने के लिए पत्रिका कार्यालय पहुंची। वैसे ही महिला के मोबाइल पर अंकलेश्वर जंक्शन स्थित आरपीएफ पुलिस थाने के एएसआई सुशील आचार्य का फोन आया। जब संवाददाता ने एएसआई से ट्रेन में वारदात की जानकारी मांगी एएसआई कतराने लगे। वहीं थाने के टीआई पास जानकारी होने की बात कही। संवाददाता ने टीआई से संपर्क के लिए कहा तो एसआई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। रेलवे के कंट्रोल पर सूचना की बात कही।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/something-happened-that-scared-the-train-passengers-at-night-8647598/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव