गोगामेड़ी की हत्या को लेकर जिले में आक्रोश, किया प्रदर्शन

झालावाड़.करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। करणी सेना के नेतृत्व में सर्व समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया उसके बाद वाहन रैली के रुप में मिनी सचिवालय पहुंचे जहां करीब आधा घंटे तक बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रमुख लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मंाग का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा।

ये रहे मौजूद-

इस मौके पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, श्रीहरिश्चन्द्र राजपूत छात्रावास के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह झाला, हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष देवेन्द्र्रसिंह राठौड़, करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह, समर प्रताप ङ्क्षसह, ईशुप्रताप सिंह, शंकर, ईश्वर प्रतापसिंह, वीरेन्द्रसिंह कितावत, शुभेन्द्र सिंह हाड़ा, गजेन्द्रसिंह बगडावत, रवि प्रतापङ्क्षसह सोहनखेडी, विजय प्रताप ङ्क्षसह, नारायाण सिंह पूर्व सरपंच आदि ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अपराधियों को गिरफ्तार करने व कठोर सजा देने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/outrage-in-the-district-over-the-murder-of-gogamedi-demonstrated-8623763/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका