20 साल से अस्पताल में मरीजों को निशुल्क चाय पिला रहे विष्णु

समाज सेवा को फर्ज मानकर कस्बे निवासी 78 वर्षीय विष्णु गर्ग कंपकंपाती सर्दी में भी 20 वर्षों से झालावाड़ जिले की डग सीएचसी में मरीजों को नि: शुल्क चाय वितरित कर रहे हैं। गर्ग ने बताता की बीस वर्ष पूर्व पैर फैक्चर होने पर वह झालावाड़ भर्ती हुए थे। जहां समाज सेवक खंडेलवाल द्वारा प्रतिदिन प्रात: नि:शुल्क चाय लाकर मरीजों को वितरण करते थे।


उन्हीं से प्रेरणा पाकर मानव सेवा का जज्बा पैदा हुआ। तब से डग चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए प्रात: अपने घर से सायकिल पर केटली में चाय भरकर नि:शुल्क वितरण करने निकल पड़ते हैं। सर्दी, गर्मी, बरसात तीनों मौसम उनके लिए अनुकूल हैं। उन्होंने बताया कि सेवा कार्य का ही प्रतिफल है कि आज वे इस उम्र में भी बिना सहारे के चलते हैं।


परिवार के सभी लोगों का सहयोग
विष्णु काका ने बताया कि डग के पास नंदपुर गांव में उनके पास करीब 13 बीघा जमीन है। सहकारी समिति सोसाइटी में वह सदस्य भी रहे हैं। उनके पुत्र एवं पुत्र वधू हमेशा पुनीत कार्य के लिए उनका उत्साह वर्धन कर सहयोग करते हैं। उनकी पत्नी और पुत्रवधू दोनों ही प्रात: जल्दी उठकर चाय बनाती हैं और केटली में चाय भरकर साइकिल पर रखवाती हैं। परिवार के सभी लोगों का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। कृषि कार्य से हुई आमदनी एवं कभी कभार बेटे की दुकान से उन्हें आर्थिक सहयोग मिलता है।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/vishnu-has-been-serving-free-tea-to-hospital-patients-for-20-years-8670382/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका