राजस्थान में अनूठी पहल,अगर बेटी का हुआ जन्म तो इस लव कुश वाटिका में लगेगा पौधा

Jhalawar News: असनावर रेंज के बड़बेला गांव में विकसित की जा रही लव कुश वाटिका में वन विभाग ने सोमवार को बेटी वाटिका का शुभारंभ किया। सहायक वन संरक्षक संजू कुमार शर्मा के अनुसार उप वन संरक्षक झालावाड़ वी. चेतन कुमार के निर्देश पर बेटी वाटिका की स्थापना की। पौधरोपण के लिए अतिथियों का डॉ. प्रीति शर्मा द्वारा तिलक लगाकर स्वागत कर सरिता एवं अनिल द्वारा बेटी चयनिका के माता-पिता रीटा एवं मनोज शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर बेटी चयनिका शर्मा पुत्री मनोज कुमार शर्मा निवासी झालावाड़ ने अपने जन्म दिवस पर बरगद का पौधा रोप कर शुरुआत की और बेटी अनाहिता शर्मा द्वारा नीम का पौधरोपण किया। झालावाड़ निवासी देवांश एवं प्रियंका द्वारा भी अपनी द्वितीय वैवाहिक वर्षगांठ पर पीपल का पौधा लगाया।

भारतीय संस्कृति अनुसार मनाएं जन्मदिन
बेटी ईशान्वी द्वारा विचार प्रकट करते हुए भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्म दिवस मनाने के लिए सभी नागरिकों से आह्वान किया। इसके अलावा अनाहिता ने पेड़ मत काटिए, खूब पेड़ लगाइए कविता के माध्यम से सेव अर्थ सेव फ्यूचर का संदेश दिया। इस अवसर पर राजपाल शर्मा द्वारा कार्यक्रम में रोपित पौधे बरगद, पीपल, नीम एवं त्रिवेणी के महत्व पर प्रकाश डाला। मनोज कुमार शर्मा ने बड़बेला तालाब पर आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजन के लिए वन विभाग का आभार जताया। लवकुश वाटिका प्रभारी रामस्वरूप गुर्जर, वनरक्षक जयसिंह, वनपाल एवं समिति सदस्य मथुरा लाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शुरुआत
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. प्रीति शर्मा ने बड़बेला लव कुश वाटिका एवं उसमें कराए जा रहे अनूठे कार्यों की सरहना करते हुए वाटिका को झालावाड़ जिले में पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में सहायक वन संरक्षक शर्मा ने झालावाड़ वासियों से उनकी बेटियों के जन्मदिवस पर लव कुश वाटिका में आकर एक पौधा रोपित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें : राजस्थान का वो अनोखा 'महल' जो 300 साल से अधिक समय से पानी में डूबा है

इसके लिए पौधरोपण एवं देखभाल लव कुश वाटिका रेंज असनावर द्वारा की जाएगी और रोपित पौधे पर बेटी के नाम की पट्टीका भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर राजेंद्र शंकर, विक्रम टॉक, दीपक जाधव, दीपक गुप्ता, सुमंत शर्मा, अनिल कुमार, गायत्री, पूजा व विजय स्वामी सहित असनावर रेंज के स्टाफ कर्मचारी उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/if-a-daughter-is-born-then-a-plant-will-be-planted-in-this-garden-8692402/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव