स्कूल व मकानों के ताले तोड़े, नकदी व लाखों के आभूषण चोरी

पिड़ावा में चोरों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। पुरानी तहसील परिसर में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में चोरों ने दरवाजे और आलमारियों के कुंदे तोड़े, लेकिन कुछ नहीं चुराया। इसके अलावा रिहायशी इलाके के मोहल्ला खंडूपुरा के घर में पीछे के दरवाजे से चोरों ने पड़ोसी के घर के दरवाजे के कुंदे को खोलकर रसोई घर में प्रवेश किया, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर छत के रास्ते से होकर अभय कुमार जैन के घर के रसोई घर में घुस गए और वहां रखी लोहे के पेटी के कुंदे को तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपए की नकदी सहित सोने के आभूषण चुरा ले गए।

 

सूचना पर डिप्टी सुनील कुमार, सीआई बजरंगलाल मीणा, सब इंस्पेक्टर सूरजमल बाद में दोपहर में सुनेल थानाधिकारी रमेशचंद मीणा ने घटना स्थल का जायजा लिया। सीआई बजरंगलाल मीणा ने बताया कि पांच टीमें गठित कर चोरों की तलाश की जा रही है। सीआई बजरंगलाल मीणा ने बताया कि रिटायर्ड प्रधानाध्यापक अभय कुमार जैन पुत्र कन्हैयालाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात्रि को 10 बजे मैं और मेरी पत्नी बाहर के नीचे वाले कमरे में और मेरे दोनों पुत्र अपने कमरे में ऊपर सो रहे थे। रविवार सुबह पौने सात बजे पत्नी जयंती रसोई में गई तो वहां सामान बिखरा था। उसने इसकी हमें जानकारी दी। रसोई घर में रखी लोहे की पेटी का कुंदा टूटा था उसके ऊपर सोने की चूड़ियां-अंगूठियां आदि के खाली कवर रखे थे। अन्य सूटकेस व कपड़े भी रसोई में बिखरे थे। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया।


ये जेवर ले गए
आभूषणों में 6 सोने की चूड़ियां, 2 चैन, 1 हार, एक मंगल सूत्र, दो अंगूठीयां, एक बोर, दो जोड़ बालियां और बैग में रखे 10,20,50,100 रुपए के नोट की फ्रेश गड्डियां जो लगभग एक लाख रुपए की थी चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच टीमें गठित की।

डिप्टी सुनील कुमार ने बताया कि चोरी का पता लगाना के लिए टीमें गठित की हैं और आसपास के सीसीटीवी भी चैक किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों का पता लगा कर घटना का खुलासा किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/locks-of-schools-and-houses-broken-cash-jewelery-worth-lakhs-stolen-8671471/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका