बेटे की मौत के तीन महीने बाद आया परीक्षा का रिजल्ट, होनहार बेटे ने कर दिखाया कुछ ऐसा कि आंखें हो गई नम

 

 

मरने के बाद हुआ चयन

 

जन्म से ही थैलेसीमिया रोग से पीड़ित रौनक ने अपने हौसले के दम पर 4 नवंबर को इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल की प्रोबेशनरी अधिकारी पद की परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम 12 फरवरी को घोषित हुआ। जिसमें उसका चयन होने से उसे साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने की सूचना परिजनों को मिली। इससे मृतक के घरवालों की आंखें नम हो गई। उल्लेखनीय है कि रौनक का निधन 20 नवंबर 2023 को हो गया था।

 

 

 

बीमारी के बावजूद बुलंद हौसले

 

परिजनों ने बताया कि इतनी गंभीर बीमारी से ग्रसित रहने के बावजूद पढ़ाई को लेकर उसका हौसला काफी बुलंद था। उसने बैंक ऑफ़ बड़ौदा की भी परीक्षा दी थी जिसका परिणाम मार्च में आना है। झालावाड़ निवासी रौनक पोरवाल ने इसके अलावा कई प्रतियोगी परीक्षा देकर उसमें सफलता हासिल की थी, लेकिन उसकी इच्छा रिजर्व बैंक आफ इंडिया में नौकरी करने की थी जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत था।

 

 

 

यह भी पढ़ें : सडक़ निर्माण के लिए ठेकेदार ने काटे सैकड़ों हरे पेड़



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/after-death-raunak-porwal-selected-for-probationary-officer-post-jhalawar-rajasthan-news-8725558/

Comments

Popular posts from this blog

गम में शांति का अहसास कराती है मोक्षधाम में छाई हरियाली

हर वर्ष बिगड़ रहे दर्जनों नसबंदी केस, मुआवजा सिर्फ 30 हजार

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका