अब तक नहीं मिला पुरानी ड्यूटी का भत्ता, नए का फरमान आया

सुनेल। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में इन दिनों प्रशासन जुटने लगा है। लेकिन विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के करीब 140 सेक्टर मजिस्टे्रटों को अभी तक भत्तें की राशि नही मिली है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 कार्य कर रहे थे जिन्होने समय-समय पर बैठक में भाग लिया और आवांटित क्षेत्र का कई बार दौरा किया। उन्हें अपने यात्रा भत्ता बिल संबंधित उपखंड अधिकारी को समय पर सौंपने के बाद भी उनको भत्तें का भुगतान नही मिला है। मिनी सचिवालय में संबंधित कार्यालय में जाते है तो वहां कहां जाता है कि उपखंड अधिकारी कार्यालय से समय पर बिल नहीं भेजे गए है और अब बजट खत्म हो गया है इसमें आखिर सेक्टर मजिस्ट्रेटों का क्या दोष है। अब लोकसभा चुनाव 2024 में भी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्तियां की जा चुकी है, और पुराने जिला कलक्टर और एडीएम का स्थानान्तरण हो चुका है। इस समय नए आने वाले जिला कलक्टर और एडीएम को ही इस मसले को सुलझाना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में लगे अन्य सभी कार्मिकों का भुगतान हो चुका है। इसमें सिर्फ सेक्टर मजिस्ट्रेटों ही ऐसा है जिनकों भुगतान नही हुआ है। वही गत दिनों हुई प्रशिक्षण के दौरान जब सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भुगतान की बात उठाई तो संबंधित ट्रेंनिग सेल के अधिकारी ने इस बात से पल्ला झांड लिया।
इस बारे में जिला स्तर पर सम्पर्क करना चाहिए हमारे यहां से समय बिल भिजवा दिये गए थे।
श्यामसुन्दर चेतीवाल,उपखंड अधिकारी खानपुर
अभी बारां जिले के सेक्टर मजिस्ट्रेटों का भी भुगतान बाकी चल रहा है झालावाड़ और बारां में शीघ्र ही दिलवा दिया जाएगा। वहीं बुधवार को झालावाड़ ज्वाइंन करूंगा।
सत्यनारायण आमेठा,एडीएम



source https://www.patrika.com/jhalawar-news/haven-t-received-old-duty-allowance-yet-order-for-new-duty-has-come-8748838/

Comments

Popular posts from this blog

Drinking Water Supply Big News....झालावाड़ और झालरापाटन को अब रोजाना 50 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा

झालावाड़ में मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद मिलेगा स्टाम्प, पुरानी व्यवस्था में बदलाव